Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय से गैरहाजिर 61 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, जल्दी होगी नए डॉक्टरों की तैनाती

आम जनमानस के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 61 सरकारी डॉक्टरों की सेवायें समाप्त कर उन्हें बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। राज्य सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग में तैनात 61 चिकित्सा अधिकारियों को बाहर करने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। ये सभी बिना प्राधिकरण के अनुपस्थित थे। अपर सचिव अमनदीप कौर ने एक अधिसूचना जारी की है।

इनमें से कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जिनका मैदानी जनपदों से पहाड़ी जनपदों में तबादला कर दिया तो इन्होंने वहाँ ज्वाइनिंग ही नहीं दी। कई बार इनको नोटिस भी भेजे गये लेकिन इन्होंने उसका जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा जिसके बाद विभाग ने सेवा समाप्त करने का फैसला लिया। इसमें पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, उधमसिंहनगर, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली के साथ ही उत्तरकाशी जनपद से जुड़े हुए डॉक्टर भी हैं। इसमें बांड और नॉन बांडधारी दोनों तरह के डॉक्टर हैं। इन डॉक्टरों की जगह जल्दी नए डॉक्टरों की तैनाती की बात कही जा रही है। जिससे आम जनमानस को सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।

विदित रहे कि इससे पहले भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 81 सरकारी डॉक्टरों की सेवायें समाप्त कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इसके साथ ही साल 2010 से 2015 के बीच विभाग में नियुक्ति पाने के बावजूद उपस्थित न होने वाले 426 डॉक्टरों की सेवायें समाप्त कर दी थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!