Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्विटर पर रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवंबर 2022, गुरूवार, देहरादून उत्तराखंड का स्थापना दिवस बुधवार को ट्विटर पर छाया रहा। कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्रेंड पर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैशटैग उत्तराखंड स्थापना दिवस के नाम से ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

इसके बाद यह सिलसिला इतना चला कि यह हैशटैग देखते ही देखते ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि इस राज्य का प्रकृति और अध्यात्म से गहरा नाता है। यहां के लोग आज देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने रिप्लाई करते हुए उनका आभार जताया।

उत्तराखंड का सपना आंदोलनकारियों के बलिदान और उनके संघर्ष से ही साकार हो सका है। राज्य आंदोलनकारियों का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी को याद रहे, इसके लिए उनके इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में की। उन्होंने पर्यटन और प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री चौपाल योजना समेत 11 और घोषणाएं कीं।

इससे पहले मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (सेनि) गुरमीत सिंह ने पुलिस रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद दस लोगों को पिछले और इस वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। जल्द ही मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह योजना ‘हमारी सरकार-जनता के द्वार’ कार्यक्रम को धरातल पर उतारेगी। 

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन और उनमें आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के सचिव, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली चौपाल में जाएंगे। इसके अलावा भी राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं चलाने की तैयारी है। इनमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, शिक्षा के स्तर में सुधार लाने संबंधी योजनाएं शामिल हैं। इनको समय-समय पर लागू करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में प्रभावी प्रशासन के लिए प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन का जो मंत्र दिया था, हमारी सरकार उसी को मूलमंत्र मानकर कार्य कर रही है। आज उत्तराखंड में हर जगह विकास के कार्य देखने को मिल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!