Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बड़े बकायेदारों से वसूली नहीं कर पा रहा है उत्तराखंड उर्जा निगम

सरकारी विभाग, अस्पताल, बने जी का जंजाल, नोटिस का भी नहीं हो रहा असर

आम उपभोक्ताओं पर सितम, बड़ों पर रहम

ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया

निगम को डर कार्रवाई से राजनीतिक दबाव न बनने लगे बकायेदार

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में बड़े बकायेदारों पर नकेल कसने में उर्जा निगम नाकाम साबित हो रहा है। राज्य के सरकारी विभाग, अस्पताल, बने जी का जंजाल, नोटिस का भी इन पर असर नहीं हो पा रहा है। आलम ये है कि बड़े बकायेदारों से उर्जा निगम वसूली नहीं कर पा रहा है।
ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। राजनीतिक दबाव कहें या मजबूरी लेकिन इस बकाये की वसूली को बकायेदारों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। रुड़की क्षेत्र की शहरी और ग्रामीण डिवीजन मिलाकर ही कई करोड़ रुपये बकाया है। ये स्थिति तब है, जब ऊर्जा निगम ने सरचार्ज माफी योजना चलाई है। इसके बावजूद उपभोक्ता बकाया जमा कर योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं। वहीं, कुछ समय से चुनावी शोर चल रहा था। ऐसे में चाहकर भी ऊर्जा निगम के अधिकारी बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू नहीं कर पा रहे थे। निगम को डर था कि उनकी कार्रवाई से राजनीतिक दबाव न बनने लगे।

मतदान सपन्न होने के बाद ऊर्जा निगम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने पहले चरण में 10 हजार से ज्यादा वाले बकायेदारों की सूची बनाकर वसूली शुरू की है। बकाया नहीं देने पर हर दिन 200 से ज्यादा कनेक्शन काटे जा रहे हैं। रामनगर डिवीजन में हर दिन करीब 70, रुड़की डिवीजन में करीब 80 और ग्रामीण डिवीजन में 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस दौरान करीब 50 से अधिक उपभोक्ता आए दिन अपना बकाया जमा कर कनेक्शन जुड़वा भी रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान अब बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।

बिना अनुमति कनेक्शन जोड़ा तो केस दर्ज होगा
ऊर्जा निगम जितने भी कनेक्शन काट रहा है, उसमें से कुछ उपभोक्ता बकाया जमा कर कनेक्शन जुड़वा लेते हैं। जबकि, अन्य कनेक्शन कटे ही रहते हैं। अब ये बकायेदार बिजली का इस्तेमाल कहां से कर रहे हैं, इसकी जांच के लिए अलग टीम बनाई गई है। ये टीम उन उपभोक्ता के घरों पर जाकर चेकिंग कर रही है, जिनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं। यदि कोई उपभोक्ता कनेक्शन जुड़वाए बिना चोरी की बिजली इस्तेमाल करेेंगे तो वह चोरी की श्रेणी में आएगा। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता अपने पड़ोसी से बिजली लेता हुआ पाया गया तो नियमों के अनुसार उस पड़ोसी से ही उपभोक्ता का पूरा बिल वसूला जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!