Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच डेंगू का भय बरकरार, पिछले साल भी डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2020, मंगलवार। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिसकी रोकथाम में स्वास्थ्य महकमा मुस्तैदी के साथ जुटा भी है। इस बीच महकमे के लिए एक दूसरी चुनौती भी सामने आ रही है। मानसून आने वाला है और बीते कुछ वक्त में हर अंतराल पर बारिश हुई है। इसने डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छरों के प्रजनन लायक स्थितिया पैदा कर दी हैं।

बता दें, पिछले साल भी डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था। ऐसे में कोरोना संकट के बीच अब दोहरी चुनौती भी खड़ी हो सकती है। कोरोना के साथ अगर डेंगू भी फैला तो सिस्टम के लिए संभालना मुश्किल होगा। राजधानी दून की ही अगर बात करें तो इस वक्त शहर का प्रमुख सरकारी अस्पताल यानि दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय कोविड-हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया गया है।

यहां अब केवल कोरोना संक्रमित व संदिग्ध मरीजों का ही उपचार किया जा रहा है। इस कारण सारा दबाव कोरोनेशन एवं गाधी अस्पताल (जिला अस्पताल) पर पड़ गया है। प्रसव, तमाम तरह की सर्जरी व सामान्य बीमारियों का इलाज पिछले एक अर्से से यहीं किया जा रहा है। ऐसे में डेंगू के मामले बढ़े तो स्वास्थ्य विभाग के उस अनुरूप इंतजाम कर पाना भी बड़ी चुनौती होगा।

बहरहाल आने वाले खतरे को भांपकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चिकित्सकों का प्रशिक्षण एवं जलभराव वाले इलाकों को चिह्नित किया जा चुका है। सबसे बड़ी चुनौती पर्याप्त बेड की व्यवस्था करना है। क्योंकि पिछले साल ही मामले बढ़े तो अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी थी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला का कहना है कि डेंगू को लेकर पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कोरोनेशन एवं गाधी अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए वार्ड तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर जो होटल/धर्मशाला अधिकृत की गई हैं, उनमें कोविड केयर सेंटर की तर्ज पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।

बीते वर्षो में डेंगू की यह रही स्थिति 

वर्ष—–मामले—–मौत

2016—–2046—-04

2017—–849—–00

2018—–591——02

2019—–10608—08

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!