Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार से दो दिन का रामनगरी अयोध्या का दौरा, रामलला का करेंगे दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, लखनऊ।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार से दो दिन का रामनगरी अयोध्या का दौरा है। उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद उनका यह अयोध्या का पहला दौरा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगरी अयोध्या के दो दिन के दौरे पर दोपहर 2:45 बजे अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका नया घाट पर यात्री निवास सरयू होटल में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 4:30 बजे हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होंगे। इसके बाद श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को उनका सरयू नदी के तट पर आरती करने का भी कार्यक्रम है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या की यात्रा को लेकर कहा कि मैं कई बार अयोध्या जा चुका हूं। एक बार फिर अयोध्या जा रहा हूं। देश और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करुंगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राममंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद यह पहला दौरा है। उनके साथ आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व कंद्रीय मंत्री मनिंदर सिंह बिट्टा भी पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात तक दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट के भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या स्थल में होंगे शामिल। रविवार को धर्मशाला की भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में आहुति देने के साथ वहां पर धर्मशाला की आधारशिला रखेंगे। उनका इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अयोध्या के एयरपोर्ट से उत्तराखंड रवाना हो जाएंगे।

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री इससे पहले बीते महीने मुजफफरनगर दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह लखनऊ आए थे, लेकिन उनका बतौर मुख्यमंत्री रामनगरी अयोध्या का यह पहला दौरा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!