मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा ‘उत्तराखंड मांगे जनविश्वास का मजबूत आधार, फिर एक बार डबल इंजन सरकार’।
आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को है। इसको लेकर सभी ने कैंपेन शुरू कर दिया है। इसी क्रम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मैदान में उतर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा हरीश रावत हरीश रावत मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। वहीं, अपनी सरकार की उपलब्धि भी गिनाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार, 10 जनवरी को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2017 में जनता ने जिस तरह कांग्रेस को विदा किया था, इस बार के विधानसभा चुनाव में उसकी हालत उससे भी बदतर होने वाली है। साथ ही चुटकी ली कि कांग्रेस की स्थिति आज ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसी है। यह भी जोड़ा कि ‘सूपा तो बोले छलनी क्यों बोले, जिसमें 256 छेद’।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा हरीश रावत के पास कोई मुद्दे नहीं है। उनकी सरकार में बहुत भ्रष्टाचार था।
सीएम धाम ने कहा हमारी पांच साल की पारदर्शी सरकार रही है। एक भी मामला भ्रष्टाचार का नहीं आया। कांग्रेस की हरीश रावत सरकार पूरे समय आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही। उनका स्टिंग आपरेशन, उनका शराब कांड, खनन कांड। भ्रष्टाचार की खुली किताब है कांग्रेस सरकार का कार्यकाल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों और उसके खूनी पंजे को सबने देखा है, जिसने उत्तराखंड की जनता का गला घोंटने का काम किया है। यहां की जनता इस पंजे से निजात चाहती थी, जो मिल चुकी है। अब जनता उसे कभी भी यहां नहीं चाहेगी। उन्होंने कहा कि जनता तेज गति से विकास चाहती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
सीएम धाम ने कहा हमारी पांच साल की पारदर्शी सरकार रही है। एक भी मामला भ्रष्टाचार का नहीं आया। कांग्रेस की हरीश रावत सरकार पूरे समय आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही। उनका स्टिंग आपरेशन, उनका शराब कांड, खनन कांड। भ्रष्टाचार की खुली किताब है कांग्रेस सरकार का कार्यकाल।
AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc.
I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.