Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: लापता सैनिक राजेंद्र सिंह नेगी का मामला लोकसभा में गूंजा

नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने कश्मीर के गुलमर्ग से लापता उत्तराखंड निवासी गढ़वाल राइफल्स के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पता लगाकर उनकी सकुशल वापसी के प्रयासों में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मसला उठाया। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस सिलसिले में मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी भेजा है।

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में कहा कि देहरादून निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी आठ जनवरी को कश्मीर के गुलमर्ग में तैनाती के दौरान लापता हो गए थे। ये भी आशंका जताई जा रही कि वह फिसलकर पाकिस्तान की सीमा में चले गए। तब से उनका परिवार दुखी है। नेगी के स्वजनों समेत उत्तराखंड सरकार से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा चिंता जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस संबंध में उचित कार्यवाही कर रही है, लेकिन स्वजनों की चिंता स्वाभाविक है और इसकी पीड़ा हमें भी लगातार है। लिहाजा, इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी आवश्यक है। किसी भी तरह हवलदार नेगी का पता लगाने के साथ ही उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रयासों में तेजी लाई जाए।

भट्ट के अनुसार उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर उनसे गढ़वाल राइफल्स के जवान नेगी की तत्काल खोजबीन बढ़ाने को अपने स्तर से त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी करने का आग्रह किया। यह भी आग्रह किया कि किसी सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया जाए कि वह लापता सैनिक के स्वजनों को समय-समय पर इस संबंध में होने वाली कार्यवाही से अवगत कराए।

हरीश रावत दिल्ली में चुनाव प्रचार में डटे

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। वह दो दिन दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

वह दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड से अधिक लोगों से व्यक्तिगत तौर पर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में काफी लोगों के परिचित दिल्ली में हैं। उनके कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!