Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Board UBSE 10th & 12th Result 2019 : उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में अनंता टॉपर, इंटर में शताक्षी ने मारी बाजी

हल्द्वानी: उत्तराखंड बोर्ड 2019 का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में एमबी एमआइसी नथुवावाला देहरादून की अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ बोर्ड टॉप किया है। एसबी एमआईसी ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसबीएम इंटर कॉलेज सितारगंज की सुरभि गहतोड़ी ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, इंटरमीडिएट में एसबी एमआइसी चिन्यालीसौंण की शताक्षी तिवारी ने 98.0 फीसद अंक लाकर परीक्षा टॉप की है। एमबी एमआइसी चिन्यालीसौंण उत्तरकाशी के छात्र सक्षम ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा व केएनउप्रेती जीआइसी पिथौरागढ़ के हरीश सिंह बोहरा ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों क्लास में बेटियां टॉपर रही हैं। इस बार बोर्ड का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 76.43 रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में 82.47 प्रतिशत बच्चों ने कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सभापति आरके कुंवर की देखरेख में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालयी शिक्षा सचिव डॉ. नीता तिवारी के अनुसार इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 149927 व 12वीं में 124867 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बालिकाओं का सफलता प्रतिशत अधिक रहा है।

इंटरमीडिएट टॉप 25 रैंक में 100 स्टूडेंट्स
उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप-25 में 100 स्टूडेंट्स शामिल हैं।

बागेश्वर जिला टॉप पर
बोर्ड परीक्षा में इस बार बागेश्वर जिला नंबर वन पोजिशन पर है। बागेश्वर के 85.99 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है।

उत्तराखंड इंटरमीडिएट के टॉप टेन

1- शताक्षी तिवारी-एसवीएमआई चिन्यालीसौण उत्तरकाशी -98 प्रतिशत
2 -सक्षम- एसवीएम आई सीएस चिन्यालिसौण उत्तरकाशी – 97.80 प्रतिशत
3-हरीश सिंह बोहरा-केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़-96.80 प्रतिशत
4-आशीष पुंडीर-  एसवीएमइंटर कालेज मायापुर हरिद्वार-96.20 प्रतिशत
5 – शीतल-  एसवीएमआई चिन्यालीसौण उत्तरकाशी – 95.80
6 – अजय विक्रम सिंह बिष्ट-सुमन ग्रामर इंटर कालेज बरकोटी, उत्तरकाशी- 94.40
7 – अनुपम कंडियाल- एसवीएम इंटर कालेज पुरौला उत्तरकाशी – 95.20
8 – दक्षता तिवारी- एसवीएम इंटर कालेज भेल रानीपुर हरिद्वार – 95
8 – गौतम खाटी – केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़ – 95
8 – अक्षय बोरा -केएमएसबी हिमालया इंटर कालेज चौकौड़ी पिथौरागढ़- 95
9 – हर्षवर्धन वर्मा – आरएलएस चौहान एसवीएम इंटर कालेज – 94.80
10 मोहित नेगी -जय मोहन इंटर कालेज कनिया रामनगर नैनीताल -94.60

उत्तराखंड हाईस्कूल के टॉपर 

1- अनंता सकलानी- एसवीएमइसी नथुवावला देहरादून- 99
2- अर्पित बर्थवाल- एसवीएमइसी आवास विकास ऋषिकेश- 98.60
3- सुरभि गहतोड़ी- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज- 98.40
4- हरीश सिंह- विवेकानंद इंटर कॉलेज चम्पावत- 98
4- किरण चंद- आदर्श भारती इंटर कॉलेज खटीमा- 98
4-सौरभ बर्थवाल- एसवीएमइसी आवास विकास ऋषिकेश- 98
5- मोहित भट्ट – एसवीएमइसी मायापुर हरिद्वार-97.60
5- रेखा कुमारी- एसवीएमइसी मायापुर हरिद्वार-97.60
6- श्रुति गुप्ता-मुंडाखेरा कलान हरिद्वार- 97.40
7-सुचिता- सरस्वती विद्या मंदिर घनसाली-97.20
7- अनीश यादव- विवेकानंद मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट-97.20
8- वर्तिका पुरोहित-गवर्नमेंट गल्र्स इंटर कॉलेज, थराली चमोली- 97
8- अनुज कंडारी- एसवीएमएचएसएस उखीमठ, रुद्रप्रयाग-97
8- रोहित कुमार गुप्ता-एसवीएमएचएसएस नेहरू मार्केट डाकपत्थर देहरादून- 97
8- उज्ज्वल सिंह नेगी- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज घनसाली- 97
9- पवन सिंह नेगी- एसवीएमआइसी काशीपुर-96.80
9- पंकज सिंह- एसवीएम किला स्ट्रीट, काशीपुर-96.80
10-अंकित भट्ट- विवेकानंद इंटर कॉलेज लोहाघाट चम्पावत-96.60
10- दीपांशु कांडपाल-विवेकानंद इंटर कॉलेज, द्वाराघाट अल्मोड़ा-96.60
10- विशाखा- विवेकानंद इंटर कॉलेज, मंडलसेरा बागेश्वर-96.60
10- अभिषेक सेमवाल- एसवीएम इंटर कॉलेज सिरकोट, टिहरी गढ़वाल-96.60

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!