Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: भाजपा के नए अध्यक्ष बने बंशीधर भगत

उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। प्रांतीय मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से इस पद पर चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके की घोषणा की।

उत्तराखंड भाजपा के मुखिया पद की दौड़ में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत  पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। आपको बता दें कि भगत धार्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वह ऊंचापुल ग्रामीण रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे और रामलीला मंचन में राजा दशरथ के पात्र का अभिनय करते हैं।

जीवन परिचय नाम

बंशीधर भगत

जन्म: 08 अगस्त 1951 (भक्यूड़ा -भीमताल)

निवास: लोहरियाताल, हल्द्वानी

शिक्षा: हाईस्कूल

राजनीतिक सफर 

-1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े

-1975 में जनसंघ के सदस्य

-1989 में भाजपा के नैनीताल

– ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने

-1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक

-1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन

-1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री

-2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री

-2007 में कैबिनेट मंत्री

-2012 और 2017 में विधायक

किसान आंदोलन से हुई सियासी सफर की शुरुआत 

पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत ने किसान आंदोलन से अपने सियासी सफर की शुरुआत की। वे 1975 में जनसंघ से जुड़े और फिर उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर किसानों की आवाज बुलंद की। जमरानी बांध के लिए उनकी अगुआई में सात दिन का बड़ा आंदोलन चला। इसके बाद उत्तरप्रदेश और फिर उत्तराखंड विधानसभा में वह राज्य और राज्यवासियों के मसलों को निरंतर उठाते आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!