Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

  • सरकार और विपक्ष दोनों ने ही की अपनी रणनीति तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा का  मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के दौरान जहां विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है, वहीं सरकार ने भी इसी हिसाब से अपनी रणनीति तैयार की है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

सत्र के दौरान अनुपूरक बजट, दो सरकारी व दो असरकारी विधेयक भी पेश किए जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के 19 विधायकों ने सत्र के लिए 788 सवाल लगाए हैं।

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है। सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर नेता सदन पहली मर्तबा मौजूद रहेंगे तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रीतम सिंह। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पिछले सत्रों की भांति इस बार भी सभामंडप का विस्तार किया गया है।

सुरक्षित शारीरिक दूरी के लिहाज से सभामंडप में 40 और प्रकाश पंत भवन स्थित कक्षा संख्या 107 में 30 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 71 सदस्यीय विधानसभा (70 निर्वाचित व एक मनोनीत) में वर्तमान में दो सदस्यों के पद रिक्त हैं। अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था कक्ष संख्या 120 में की गई है।

पहले दिन सदन में प्रवेश करने से पहले सभी सदस्य सदन की गैलरी में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

इस मौके पर स्वर्गीय बहुगुणा के पुत्र राजीव नयन बहुगुणा को सम्मानित भी किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि उनके कार्यालय कक्ष में भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

पहले दिन मौजूदा विधानसभा के दो दिवंगत विधायकों डा0 इंदिरा हृदयेश (पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष) व गोपाल रावत के अलावा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व श्रीचंद, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!