Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को उपलब्ध कराएगी ऑक्सीजन

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, लखनऊ। होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था कर दी है। ऐसे संक्रमित मरीज जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है या वे जिनकी रिपोर्ट तो पॉजिटिव नहीं है लेकिन खून की जांच, एक्सरे या सीटी स्कैन के आधार पर उनमें कोविड के लक्षण पाये गए हैं, उन्हें किसी डॉक्टर के हस्ताक्षरित पर्चे पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को इस बारे में मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराते समय जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऑक्सीजन सिलिंडर किसी ऐसे मरीज को न दिया जाए जो पहले से किसी कोविड अस्पताल में भर्ती है।

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए उनके परिवारीजनों द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी जिले में एक या उससे अधिक स्थान चिन्हित करेंगे। मरीजों के आधार कार्ड की छायाप्रति और रोगी के इस्तेमाल के लिए सिलिंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर प्राप्त करने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सिलिंडर का चिन्हीकरण भी कराया जाएगा।

जिलाधिकारियों ने होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए बीते सोमवार को ऑक्सीजन की कुल मांग 56 मीट्रिक टन बताई थी। जिलाधिकारियों को इस मांग में वृद्धि या कमी होने तथा मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति की सूचना तय प्रारूप पर गृह विभाग में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में प्रतिदिन उपलब्ध करानी होगी।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की रिकॉर्ड आपूर्ति की गई है। प्रति दिन ऑक्सीजन  आपूर्ति का ग्राफ बढ़ रहा है, जो मरीजों के लिए राहत भरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरतने तथा अस्पतालों को समय से उनकी मांग के अनुरूप ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानों, निजी अस्पतालों व रीफीलर्स को सप्लाई की जा रही ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट के जरिए भी 88.84 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति की गई है तथा होम आइसोलेशन के 4604 मरीजों को भी 32.475 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की अपूर्ति सिलिंडरों के जरिए की गई है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बेतहाशा बढ़ी मांग से निपटने के लिए राज्य सरकार 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को कोविड समर्पित अस्पताल के तौर पर तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। सभी जिलों में 4500 से अधिक कंसंट्रेटर भेजे गए हैं। सरकार 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की कार्यवाही में जुटी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!