Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंपर्यावरण

उत्तर प्रदेश सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का कर रही है शुभारंभ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में करेंगेपौधारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण का अभियान प्रारंभ कर रही है। इसके तहत पहले ही दिन 75 जिलों में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के कुकरैल वन रेंज में पौधा रोपेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधा लगाएंगे। आज पहले दिन 25 करोड़ पौधारोपण के लिए सांसद तथा मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया है।

प्रदेश सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। पहले दिन 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन लखनऊ में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या व ब्रजेश पाठक प्रयागराज में पौधा रोपेंगे। सरकार ने पौधारोपण के लिए सभी 75 जिलों को मंत्रियों व सांसदों को आवंटित कर दिया है। पौधारोपण अभियान की निगरानी के लिए 50 जिलों में मंत्री व 25 जिलों में सांसद लगाए गए हैं। सभी 75 जिलों में अफसरों को नोडल अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

35 करोड़ पौधारोपण जन आंदोलन के तहत मंगलवार को 25 करोड़ पौधारोपण के बाद छह व सात जुलाई को ढाई-ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर अमृत वनों की स्थापना की जाएगी। इस दिन पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान नगर वन, खाद्य वन, शक्ति वन, बाल एवं युवा वन, गंगा वन, स्मृति वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं पंचवटी वाटिका की भी स्थापना की जाएगी। इस बार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चिह्नित 29 प्रजाति के 943 विरासत वृक्षों को केंद्र में रखकर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। धारोपण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ पीपल, पाकड़ नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को भी वरीयता दी जा रही है।

वन विभाग मुख्यालय में पौधारोपण अभियान की आनलाइन निगरानी की जाएगी। कमांड सेंटर इसके लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। जैसे-जैसे पौधे रोपे जाएंगे उनकी प्रगति आनलाइन इस ल‍िंंक https://pmsupfd.in/plantingprogress.html पर देखी जा सकेगी। 35 करोड़ पौधारोपण अभियान की मिशन निदेशक ईवा शर्मा ने बताया कि मंगलवार के अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शाम पांच बजे से पहले 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 50 जिलों में सरकार के मंत्री व 25 जिलों में सांसद लगाए गए हैं। यह सभी अपने-अपने आवंटित जिलों में पौधारोपण करेंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!