Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में करेगी एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, लखनऊ। प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के बढऩे और वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद गंभीर हो गई है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आतंकी धमकियों तथा हरकतों के बाद लखनऊ में अलकायदा समर्थित संगठन के दो आतंकियों को पकडऩे के बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश एटीएस का दायरा भी बढ़ाने का फैसला किया। सरकार ने प्रदेश में नया एटीएस कमांडो सेंटर खोलने की तैयारी कर ली है। सरकार ने सहारनपुर में देवबंद के निकट 20 हजार वर्ग मीटर जमीन उत्तर प्रदेश एटीएस कमांडो सेंटर के लिए आवंटित कर दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर एटीएस को यहां पर 20 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित कर दी है। इसके बाद से देवबंद में एटीएस सेंटर बनने का काम तेजी से शुरू हो रहा है। प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के बढऩे और वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार का यह बड़ा निर्णय हैं। लखनऊ में पकड़े गए दो आतंकियों से मिले इनपुट के बाद से सरकार तत्काल एकशन में आ गई। सरकार ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। यहां पर सरकार को बड़ी जमीन मिली है। इस जमीन पर पहले उद्यमियों को प्रशिक्षण मिलता था। अब वहां उत्तर प्रदेश एटीएस के कमांडो ट्रेंड होंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस के चुनिंदा कमांडो को देवबंद में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस काम को करने के लिए प्रदेश के तेज तर्रार करीब डेढ़ दर्जन अफसरों को भी यहां पर तैनात किया जाएगा। सरकार इसको लेकर लम्बे समय से होमवर्क कर रही थी। सहारनपुर जिला प्रशासन से इस पर गोपनीय प्रस्ताव मंगाया गया था। जिला प्रशासन ने देवबंद के उद्योग प्रशिक्षण केंद्र में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसको मंजूरी दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!