Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में कार्मिक को किया इधर से उधर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई विभागों में बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। वर्तमान सत्र में राज्य सरकार के कार्मिकों के स्थानांतरण के लिए अंतिम दिन होने के कारण गुरुवार को विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में स्थानांतरण हुए। कोरोना आपदा के कारण पिछले सत्र में तबादलों पर रोक लग गई थी। तबादलों के लिए दो साल के अंतराल पर मौका आया है। लिहाजा इस सत्र में स्थानांतरण के लिए सरकार की ओर से निर्धारित समयसीमा समाप्त होने से पहले विभागों में बंपर तबादले हुए।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों के 12 जुलाई को हुए शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्रियों के राजधानी लौटने के बाद तबादलों की फाइलें तेजी से चलीं। वित्त विभाग में भी जमकर तबादले हुए। आखिरी दिन वित्त एवं लेखा सेवा समूह ‘क’ के 42 अधिकारियों के तबादले हुए तो 13 अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा सेवा के 3 उप निदेशकों और 2 जिला लेखा परीक्षा अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ

लोक निर्माण विभाग में स्तर-1 व 2 के 34 मुख्य अभियंताओं और 61 अधीक्षण अभियंताओं के तबादले हुए। स्वास्थ्य विभाग में 51 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले हुए जिनमें सात सीएमओ हैं। इनके अलावा लगभग 250 स्वास्थ्य कर्मी भी इधर से उधर किये गए। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारियों और संयुक्त निदेशकों के स्थानांतरण हुए। नगर विकास, माध्यमिक व उच्च शिक्षा, सिंचाई, परिवहन, कृषि, ग्राम्य विकास, आवास आदि विभागों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!