Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल (एसआइटी) को जांच के लिए दस दिन का और दिया वक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2020, बुधवार। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को हाथरस की घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) को अपनी रिपोर्ट देने के लिए और 10 दिनों तक समय दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हाथरस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसआइटी को अपनी रिपोर्ट देने के लिए और वक्त दिया गया है।

हाथरस कांड के लिए गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित एसआइटी बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपने वाली थी, लेकिन जांच अभी पूरी न होने के कारण एसआइटी और वक्त दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि एसआइटी ने पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। कई अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 30 सितंबर को गृह सचिव की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की गई थी। एसआइटी को सात दिनों में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी थी। एसआइटी में डीआइजी चंद्र प्रकाश व एसपी पूनम बतौर सदस्य शामिल हैं। एसआइटी ने हाथरस में युवती के परिवार से मुलाकत करने के साथ ही कई बिंदुओं पर सिलसिलेवार जांच की है। सरकार हाथरस कांड की सीबीआइ जांच कराने की सिफारिश भी कर चुकी है।

सात दिनों में तलब की थी रिपोर्ट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथका ने तीन सदस्यीय एसआइटी गठित कर पूरे प्रकरण के हर पहलू की पड़ताल कर सात दिनों में रिपोर्ट तलब की थी। सीएम योगी ने कहा था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। सरकार ने अनुसूचति जाति की युवती के साथ हुई घटना की जांच के लिए गठित एसआइटी में इसी जाति के दो अधकारियों को भी शामिल किया है। 2004 बैच के आइपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश- द्वितीय तथा 2018 बैच की आइपीएस अधिकारी पूनम अनुसूचित जाति की हैं। पूनम वर्तमान में पीएसी आगरा में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। एसआइटी अध्यक्ष आइजी भगवान स्वरूप साफ-सुथरी छवि के पुलिस अधिकारी हैं और वह लंबे समय से सचिव गृह के पद पर कार्यरत हैं।

पूरा मामला : हाथरस जिले के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित युवती से चार लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। युवती को पहले जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां 29 सितंबर को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। इस पूरे मामले में उस वक्त हंगामा मच गया जब पुलिस ने आननफानन रात में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों में आक्रोश देखने को मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!