Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में उप्र सिंचाई विभाग की 1000 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड को देने की सहमति दी

देहरादून: राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में उप्र सिंचाई विभाग की 1000 वर्ग मीटर भूमि एक रुपये की वार्षिक लीज पर उत्तराखंड को देने सहमति दे दी है। इस भूमि में जर्मन विकास बैंक (केएफडब्लू) से वित्त पोषित 120 मिलियन यूरो की परियोजना के तहत 12.07 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) क्षमता के दो सीवेज पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा की निर्मलता के लिए इस परियोजना को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही भूमि उपलब्ध कराने में दिए गए सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। गंगा बेसिन में स्थित राज्यों में पर्यावरणीय अनुकूल नगर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में हरिद्वार व ऋषिकेश में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए केएफडब्लू परियोजना शुरू की जा रही है।

परियोजना के तहत हरिद्वार में एक पैकेज और ऋषिकेश में पांच पैकेज के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर इस परियोजना की प्रगति समीक्षा करते आ रहे हैं। इस बीच परियोजना के तहत हरिद्वार में सीवेज पंपिंग स्टेशन के लिए दो स्थानों पर भूमि तलाश की गई, लेकिन यह उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रयास किए और उत्तर प्रदेश सरकार से यह भूमि लीज पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

अब उप्र सरकार ने हरिद्वार में बैरागी कैंप (ज्ञान गोशाला के पास) व सूखी नदी (रानीपुर रौ के रपटे पास) में पांच-पांच सौ वर्ग मीटर भूमि इस परियोजना के लिए उत्तराखंड को देने पर सहमति दे दी है। बैरागी कैंप के पास 0.3 एमएलडी और सूखी नदी में 12.04 एमएलडी क्षमता के सीवेज पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

अपर सचिव पेयजल (नमामि गंगे) उदयराज सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिछले माह केएफडब्लू परियोजना फेज-द्वितीय में 30 मिलियन यूरो के लिए जर्मन विकास बैंक और राज्य सरकार के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित हुआ था। इसके तहत शेष बचे क्षेत्रों में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा।

हरिद्वार में गंगा स्वच्छता के मद्देनजर एक रुपये वार्षिक लीज पर उपलब्ध इस भूमि पर बनेंगे दो सीवेज पंपिंग स्टेशन lमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!