Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निभाया कोरोना काल में अपने माता-पिता को गंवा चुके बच्चों से किया वादा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण काल में अपने माता-पिता को गंवा चुके बच्चों से किया वादा निभा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन अनाथ बच्चों के भरण-पोषण के साथ ही इनकी शिक्ष-दीक्षा तथा विवाह तक का जिम्मा लिया है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कार्यक्रम के तहत सरकार इन बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा का अधिकार देगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजना का लाभ कोरोना की वजह से निराश्रित-लावारिस हुए बच्चों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की दीर्घकालिक योजना निराश्रित हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए है। लोक भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में मंत्री स्वाती सिंह भी मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल सेवा योजना का शुभारंभ गुरुवार को दोपहर 12 बजे लोकभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 18 वर्ष की आयु तक के जिन बच्चों के माता-पिता या दोनों की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है, उन्हेंं इस योजना के तहत चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। 11 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों की निश्शुल्क शिक्षा अटल आवासीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ऐसी अनाथ बालिकाओं के विवाह योग्य होने पर उनकी शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये उपलब्ध कराएगी। वहीं, कक्षा नौ या इससे ऊपर की कक्षा में या व्यावसायिक कोर्स कर रहे 18 वर्ष आयु तक के ऐसे बच्चों को टैबलेट या लैपटाप भी दिया जाएगा।

राज्य में इस योजना के तहत 4050 बच्चों लाभ मिलेगा। प्रदेश में 240 बच्चे ऐसे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई। वहीं, 3810 ऐसे बच्चे हैं, जिनके माता-पिता में से किसी एक की कोरोना की वजह से मौत हुई है। एक से 18 साल के बच्चे, जिनके माता या पिता या दोनों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है, उन्हेंं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चार हजार रु हर महीने की आर्थिकमदद मिलेगी। इसके अलावा 11 से 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चों को अटल आवासीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में फ्री शिक्षा दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!