Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हेंं दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि पर देश उनको नमन कर रह रहा है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन प्रांगण में लखनऊ के सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हेंं श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख तथा मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के साथ दिन में लोकभवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर में माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट मौन रहकर उनको श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जननेता, भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाले राजॢष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। हम सभी को उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को याद किया। उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पूर्व सांसद तथा प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को उनकी पहली पुण्य तिथि पर याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, जनसेवा के लिए आजीवन समर्मित, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हेंं विनम्र श्रद्धांजलि। उनके खेल जगत व जनसेवा के लिए कार्य अविस्मरणीय हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!