Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम काशीपुर में लिगसी वेस्ट परियोजना के लिए धनराशि को प्रदान किया अपना अनुमोदन

अनुमोदन के बाद अब काशीपुर नगर निगम डंप कूड़ा निस्तारण कर स्वच्छ नगर निगम की दिशा में अग्रसर होगा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 नवम्बर 2023, देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम काशीपुर में लिगसी वेस्ट परियोजना के लिए लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि को अपना अनुमोदन प्रदान किया है। अनुमोदन के बाद अब काशीपुर नगर निगम डंप कूड़ा निस्तारण कर स्वच्छ नगर निगम की दिशा में अग्रसर होगा।

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम काशीपुर में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तथा पूर्ण रूप से कूड़ा निस्तारण के लिए लिगेसी वेस्ट परियोजना तैयार है। जिसकी अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपए है, जिसे उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ० अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में डंप कूड़ा निस्तारण में अहम भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छ नगर निगम हेतु महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लीगेसी वेस्ट उपसाइट के निस्तारण का महत्व :

➤ सर्वप्रथम लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से अतिरिक्त भूमि की प्राप्ति होगी, जो विभिन्न उपयोग में लायी जा सकती है।

➤ लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से मृदा प्रदूषण की रोकथाम होगी एवं आस पास की भूमि / मिटटी की गुणवता में सुधार होगा, विशेषकर कृषि भूमि की उत्पादकता में सुधार होगा।

➤ लीगेसी वेस्ट उपसाइट के निस्तारण से अपशिष्ट से निकलने वाले लीचेट के कारण होने वाले जल (भूमिगत जल, सतही जल) प्रदूषण में कमी आयेगी एवं जल गुणवत्ता सुधरेगी।

➤ लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से अपशिष्ट से निकलने वाली हानिकारक गैसों जैसे मीथेन आदि के स्राव की रोकथाम होगी और वायु प्रदूषण में कमी होगी।

➤ लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से अपशिष्ट के ढेर पर मंडराने वाले मक्खियों, पक्षियों के कारण फैलने वाले रोग एवं खतरों से बचाव होगा, खासकर एयरपोर्ट के आस पास होने खतरों में कमी आयेगी ।

➤ लीगेसी वेस्ट के डंपसाइट के निस्तारण से आस पास के वातावरण की गुणवता में सुधार होगा और आस पास निवासियों को दुर्गंध जैसी असुविधा से निजात मिलेगी एवं अपशिष्ट के कारण होने वाले रोगों से बचाव होगा।

➤ लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से डंपसाइट पर पड़े अपशिष्ट पर आग की घटनाओं पर रोक लगेगी एवं वायु प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, साथ ही विभिन्न श्वास संबंधी बीमारियों से बचाव होगा।

➤ लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से आस पास की जैव-विविधता (जैस जीव-जन्तुओं, स्थलीय जीव, जलीय जीवों एवं पेड़-पौधों) का संरक्षण होगा।

➤ लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

➤ लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के फलस्वरुप अपशिष्ट के नोन रिसाइक्लेबल ज्वलनशील घटकों जैसे प्लास्टिक आदि से आरडीएफ तैयार किया जाता है, जो सीमेण्ट व थर्मल पावर प्लांट में ऊर्जा के स्रोत के रूप में प्रयोग किये जा सकते हैं जिससे एक ओर राजस्व की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी ओर परम्परागत ऊर्जा स्रोत जैसे कोयले आदि की खपत में कमी आयेगी तथा इस प्रकार लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से पर्यावरण सुरक्षित होगा।

➤ लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से प्राप्त अन्य रिसाइक्लेबल सामग्री जैसे मेटल आदि से भी राजस्व की प्राप्ति होगी।

➤ लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के उपरांत प्राप्त भूमि पर ग्रीन बेल्ट या पार्क आदि का भी निर्माण किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण के संवर्धन एवं संरक्षण में मदद मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!