Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश के 25 हजार किसानों को वितरित किये जायेंगे 3 लाख रूपये तक का बिना ब्याज का ऋण

  • कृषक समूहों को भी प्रदान किये जायेंगे 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण।
  • 6 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारम्भ।
  • जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में उपस्थित रहेंगे क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि।

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। प्रदेश में आगामी 6 फरवरी को पं० दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 25 हजार किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख रूपये तथा समूहों को 5-5 लाख रूपये का ऋण वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम राज्य मुख्यालय के साथ ही प्रदेश के विकास खण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री देहरादून में किसान भवन के निकट मैदान में इस योजना का शुभारम्भ करेंगे।

इस सम्बन्ध में शनिवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिये किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। किसानों को 3 लाख रूपये तक का ऋण ब्याज बिना ब्याज के उपलब्ध कराये जाने से किसानों को निश्चित रूप से फायदा होगा तथा उनकी आर्थिकी को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समूहों को 5 लाख रूपये तक का बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने से खेती एवं कृषि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन को व्यापक रूप से आयोजित करने को कहा ताकि अधिक से अधिक किसान व समूह इसका लाभ ले सकें।

शून्य ब्याज दर पर ऋण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत सहित विभागीय अधिकरी मौजूद रहे। बैठक में जिला मुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों में ऋण वितरण की रूपरेखा तय की गई। साथ ही जनपद व ब्लॉक मुख्यालयों में स्थानीय विधायक एवं जन-प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई।

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने बताया कि रिंग रोड स्थित किसान भवन के निकट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनपद के लगभग 250 किसानों को तीन लाख रूपये तक के चैक शून्य ब्याज दर पर वितरित करेंगे, जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय में चैक वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि देहरादून से मुख्यमंत्री द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालयों में एनआईसी केंद्रों एवं ब्लाक मुख्यालयों में स्वान केन्द्रों के माध्यम से सीधे किसान एवं कार्यकर्ता लाइव देख सकेंगे।

इसी के साथ प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में भी संबंधित लाभार्थियों को स्थानीय सांसद, क्षेत्रीय विधायक एवं दायित्वधारियों द्वारा चैक वितरित किये जायेंगे। जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बकायदा सूची तैयार की गई है जिसकी सूचना सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित को दी जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि एनआईसी एवं आईटीडीए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद एवं ब्लॉक स्तर तक लाइव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में सचिव श्री आर.के. सुधाशु, श्री आर. मिनाक्षी सुन्दरम, श्रीमती राधिका झा, महानिदेशक सूचना डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर सचिव सुश्री बंदना, निदेशक आईटीडीए श्री अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!