Breaking News :
>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले जेएनयू और जम्मू कश्मीर मुद्दे पर हंगामा

राज्यसभा का 250 वां सत्र सोमवार को शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि यह इस साल का आखिरी और महत्वपूर्ण सत्र रहने वाला है। उन्होंने इस दौरान कहा कि हम सभी मुद्दों पर विपक्ष के साथ एक सार्थक चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में मुद्दों पर वाद-विवाद हो, हम हर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन उस बीच संवाद बने रहना चाहिए। वहीं, शीतकालीन सत्र के पहले दिन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया और संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों का पुलिस के साथ भारी विवाद देखने को मिला।

शीतकालीन सत्र के दूसरा दिन भी कार्यवाही बेहतर होने के आसार है। मंगलवार को कई अहम बिल पेश होने वाले हैं। संसद के इस शीतकालीन सत्र में 18 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच 20 बार सिटिंग होनी हैं।

  • लोकसभा: AITC सांसद प्रतिमा मंडल ने लोकसभा में उठाया शौचालय का मुद्दा। उन्होंने, ‘थर्ड जेंडर के लिए सेपरेट पब्लिक टॉयलेट मुहैया कराने की बात रखी। उन्होंने कहा, पब्लिक टॉयलेट बहुत जरूरी है लेकिन ट्रांसजेंडर और थर्ड जेंडर के लिए यह बहुत ही मुश्किल होता है। पुरुष और महिला के लिए तो पब्लिक टॉयलेट है लेकिन उनके लिए नहीं है। सरकार से अपील है कि वे इसके लिए कदम उठाए।’
  • लोकसभा: कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा उठाए जाने के मुद्दे को लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा, वाजपेयी जी ने गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा दिलाई थी। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने गांधी परिवार के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा की अनुमति दी थी। 1991-2019 से, एनडीए दो बार सत्ता में आया लेकिन उनका एसपीजी कवर कभी नहीं हटाया गया
  • लोकसभाः विपक्ष के नेताओं ने लगाए ‘We want justice, we want justice’ और ‘जवाब दो, जवाब दो’ के नारे। विरोध करते हुए वेल में पहुंच। बता दें कि सोमवार को भी लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष द्वारा ‘तानशाही बंद करो, बंद करो’ के नारे लगाए गए। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर सदन में पहला सवाल था।
  • कश्मीर और जेएनयू के मुद्दे पर राजसभा में हंगामा, दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसदों, आरके सिन्हा, विजय गोयल, केटीएस तुलसी, जीवीएल नरसिम्हा राव और नरेंद्र जाधव ने देश में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर शून्यकाल नोटिस दिया है।
  • कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) संरक्षण को वापस लेने को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
  • सोशलिस्ट पार्टी (RSP), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!