Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
देश

संसद में दिल्ली हिंसा पर हंगामा होने की उम्मीद – अमित शाह आज देंगे जवाब

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। होली के बाद आज फिर से संसद की कार्यवाही शुरू होगी। आज फिर से संसद में दिल्ली हिंसा पर हंगामा होने की उम्मीद है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने आज लोकसभा में ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की मांग की है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने ‘दिल्ली हिंसा और उपचार प्रक्रिया’ पर नियम 267 के तहत तत्काल चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है।

विपक्ष 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा की मांग कर रहा है, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई। सरकार सामान्य स्थिति लौटने पर होली के बाद चर्चा आयोजित करने के लिए सहमत हुई है।

दिल्ली पुलिस ने हिंसा के संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत 41 मामलों सहित 254 एफआईआर दर्ज की हैं। 903 लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या पुलिस ने हिरासत में लिया है।हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के तहत दो विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

पार्लियामेंट न्यूज़ अपडेट्स

  •  ‘यस बैंक संकट’ को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में ज़ीरो आवर नोटिस दिया।
  • कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में ‘दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने’ की जरूरत पर सस्पेंशन ऑफ़ बिज़नेस नोटिस दिया है।
  • तृणमूल कांग्रेस ने ‘दिल्ली हिंसा और उपचार प्रक्रिया’ पर नियम 267 के तहत तत्काल चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है।
  • कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने आज लोकसभा में ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!