Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अगस्त 20202, देहरादून, (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 11 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं/शिकायतों के प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन के समक्ष  प्रस्तुत किये गये, जिनमें मुख्यालय से पुनः सेवायोजित करने, गेट तोड़कर बांउड्रीवाल बनाने, अपर तहसीलदार कोर्ट में बयान दर्ज कराने, नाला बंद कर अतिक्रमण कराने, पानी का रिसाव रोकने, जमीन को खुर्दबुर्द करने, भूमि का चिन्हिकरण करने, सामग्री सप्लाई उपरान्त भुगतान न होने, भूमि पर कब्जा दिलाये जाने तथा भण्डारण स्थल का पुनः पैमाईस कराने सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • एके इन्टरप्राईजेज कम्पनी मोहब्बेवाला में कार्यरत शैलेष कुमार ने कम्पनी में पुनः सेवायोजित कराए जाने की माँग पर अपर जिलाधिकारी ने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • सोबन सिंह द्वारा अपनी भूमि पर गेट तोड़कर वाउण्ड्रीवाल बनाये जाने की शिकायत की इस पर अपर जिलाधिकारी ने एस.ओ. कोतवाली एवं तहसीलदार सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • अपर तहसीलदार कोर्ट में मेघा बख्शी के बयान दर्ज करने के मामले में अपर जिलाधिकारी ने कोर्ट खुलने पर बयान दर्ज करवाये जाने की बात कही।
  • ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की प्रधान श्रीमती आरती जोशी ने ग्राम पंचायत चन्द्रोटी एवं भगवन्तपुर के बीच नाले पर अतिक्रमण कर नाला डायवर्ट करने का मामला उठाया, इस पर नायब तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट एक सप्ताह में उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दूरभाष पर दिये गये।
  • श्रीमती हंसा रावत डोभालवाला ने पडो़सी द्वारा उनके भवन में पानी का रिसाव का मामला उठाया इस पर अपर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को तत्काल मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।
  • भितरली के मुकेश रावत ने भितरली में ग्राम प्रधान द्वारा जमीन बेचे जाने की शिकायत की इस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी एवं नायब तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • दून वैली पब्लिक स्कूल द्वारा भूमि के चिन्हिकरण का मामला रखा जिस पर अपर जिलाधिकारी ने स्थित सामान्य होने पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
  • ट्रांस्फोर्ट इन्फोटेक द्वारा जिला कार्यालय को कम्प्यूटर, स्केनर सामग्री सप्लाई कर उसका भुगतान अभी तक नही होने का मामला उठाया, इस पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना से धनराशि माँग की गई है। धनराशि प्राप्त होने भुगतान की कार्यवाही की जायेगी।
  • जमुना कुमारी ने भूमि पर कब्जा दिलाये जाने की माँग की, इस पर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर से तत्काल आख्या प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • मोहित द्वारा यमुना ट्रेडिंग कम्पनी को खनन भण्डारण स्थल की पुनः पैमाईश कराये जाने की माँग की इस पर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!