Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार चला रही है तानाशाही

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल के शवगृह के बाहर शुक्रवार दोपहर धरने पर बैठ गए। धरना अब तक जारी है। एक महिला की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर संगीत सोम ने शाहदरा के एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी के भाजपा विधायक संगीत सोम की मानें तो मायके वालों को बेटी के शव को दिखाया तक नहीं गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहदरा के एसडीएम ससुराल पक्ष के साथ मिले हुए हैं। परिवार के ब्यान तक दर्ज नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह होने वाला है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया।

दरअसल, 12 अक्टूबर को मूल रूप से सरधना की रहने वाली मेघा जैन नाम की एक विवाहिता की दिल्ली में मौत हो गई। मेगा के स्वजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मेघा को प्रताड़ित कर रहे थे, 12 अक्टूबर को ससुराल वालों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि मेघना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मेघना के घर पहुंचे लेकिन कोई नहीं मिला, इसके बाद वह जीटीबी अस्पताल के शवगृह पहुंचे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मेघना की हत्या की गई है। उन्हें उनकी बेटी के शव को दिखाया तक नहीं गया है। परिवार को आरोप है कि शाहदरा के एसडीएम ससुराल पक्ष के साथ मिले हुए हैं। परिवार के ब्यान तक दर्ज नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह होने वाला है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया गया। उन्होंने कई जगह मदद की गुहार लगाई, अंत में वह विधायक संगीत सोम के दरबार में पहुंचे।

वहीं, विधायक संगीत सोम का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार तानाशाही चला रही है, सरकारी अधिकारी आरोपितों के पक्ष में खड़े हैं। पीड़ित परिवार को बेटी का शव तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में न्याय व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा और आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होगी वह धरने पर परिवार के साथ बैठे रहेंगे।

गौरतलब है कि मेघा की शादी 2014 में शाहदरा के पंचशील गार्डन में रहने वाले रोहित जैन नाम के युवक से हुई थी। मेघना मानसरोवर गार्डन एक केंद्रीय स्कूल में शिक्षिका थी। कुछ दिन पूर्व मेघा की मौत हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!