Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव, सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए थे एक हफ्ते पहले संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। डॉ0 दिनेश शर्मा अपनी पत्नी सहित संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में हैं। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट से संक्रमित होने की जानकारी दी है। डॉ0 दिनेश शर्मा लखनऊ में ऐशबाग में मास्टर कन्हैया लाल रोड पर अपने पैतृक आवास में रहते हैं।

उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव जमा चुकी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर किसी को भी अपने चपेट में लेने से छोड़ नहीं रही है। इससे न तो मुख्यमंत्री ही बच सके और न ही डिप्टी सीएम। अधिकारी के साथ खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। शासन के शीर्ष अधिकारी भी इसकी चपेट में आने के बाद या तो होम आइसोलेशन में हैं या फिर किसी अस्पताल में भर्ती हैं।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से अपने और अपनी पत्नी के कोरोना संक्रमित हो जाने की खबर दी है। इसके साथ ही यह जानकारी भी दी है कि वह अभी होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश के उच्च तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से विभाग के दो दर्जन से अधिक अधिकारी पहले से ही संक्रमित हैं।

उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि जो भी बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वह आइसोलेट हो जाएं और कोरोना जांच जरूर करा लें। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने जानकारी दी है कि उनकी और पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजि़टिव आई है। दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर्स के परामर्श का पालन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पिछले कुछ दिन में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो भी जांच करा लें और कोविड गाईडलाईन का पालन करें।

विदित रहे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हुए थे एक हफ्ते पहले संक्रमित। उनकीउनकी हूँ रिपोर्ट भी बीती 14 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। उन्होंने भी ट्विटर के माध्यम से जनता तक जानकारी पहुंचाई थी कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में उनकी हूँ और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा उनकी हूँ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!