Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखकर जवाब दिया, कहा – ‘मनोबल बढ़ाने के बजाय आरोप लगाना गलत’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2020, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को पत्र लिखकर करारा जवाब दिया। सात पेज के पत्र में सीएम योगी ने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार व उसका कोई भी अधिकारी कोरोना संक्रमितों की संख्या छिपाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। बल्कि अधिक से अधिक सर्विलांस एवं सर्वे के जरिए लोगों की पहचान व टेस्टिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम गोविंद चौधरी के चार मई के पत्र के जवाब में यह पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र में लिखा है कि 2.50 करोड़ से अधिक व्यक्तियों का सर्वे कराकर सर्विलांस पर रखा गया है। सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोयोग के साथ कोविड 19 की रोकथाम एवं बचाव में जुटे हुए हैं। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के बजाय निरर्थक आरोप लगाना उचित नहीं है। हमें सकारात्मक बनकर कोरोना महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सहभागी बनना चाहिए।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा था कि अधिकारी कोरोना संक्रमितों की संख्या जानबूझ कर छिपा रहे हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के पैदल चलने का भी मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आरोपों का विस्तार से जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे कोरोना संकट से निपटने में उनकी सरकार व्यापक अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी यूरोप के सबसे बड़े देशों जैसे फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली व स्पेन की संयुक्त आबादी से भी अधिक है। एक तरफ जहां इन देशों में संक्रमण संख्या आठ लाख से अधिक है और एक लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2969 है। उपचार से ठीक होने वाले 1080 तथा मृतक 58 हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि यूपी दिल्ली बॉर्डर पर लाखों कामगार बिना किसी सहारे के छोड़ दिए गए थे। उन्हें रातों रात बस लगा कर प्रदेश में लाया गया। कोटा, राजस्थान में फंसे 12 हजार से अधिक तथा प्रयागराज में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को भी निश्शुल्क बसों से घरों तक पहुंचाया गया। देश में इस व्यवस्था की पहल सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने की थी, इसका अनुसरण अन्य प्रदेशों ने भी किया।

सीएम ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में लगभग 42 हजार आइसोलेशन बेड, लगभग 21,500 क्वारंटाइन बेड व 1209 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। सरकार ने प्रवासियों के ठहरने के लिए हर जिले में 15 से 20 हजार क्षमता का प्रबंध किया है। कुल 15 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 17 हजार प्रवासी कामगार-श्रमिक प्रदेश में लाए जा चुके हैं। सरकार ने प्रतिदिन 30 हजार प्रवासी श्रमिकों को लाने की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार संवेदनशील है और दूसरे राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने यहां से कामगारों-श्रमिकों को पैदल न आने दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!