Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आयेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं और महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित सात दिवसीय समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर पहंच गए। दोपहर बाद राजनाथ स‍िंंह भी गोरखपुर आएंगे।

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे राजनाथ स‍िंह

उधर 12.40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होगा। जहां से वे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार महराजगंज के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह वहां ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं विशिष्ठ अतिथि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहेंग

महराजगंज भी जायेंगे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

शुक्रवार को महराजगंज के कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी को संबोधित करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महराजगंज से वापसी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के गोरखनाथ मंदिर आगमन की संभावना है।

अखंड अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति आज

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजनाथ एवं ब्रह्मलीन महत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि समारोह के आयोजन के क्रम में गोरखनाथ मंदिर स्थित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर चल रहे 48 घंटे के अखंड मानस पाठ का हवन के साथ समापन शुक्रवार को हो जाएगा। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सीएम योगी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लखनऊ लौटे

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार की शाम हवाई मार्ग से लखनऊ लौट गए। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह गोरखपुर में ही हैं। वह शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!