Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का आज दूसरा दिन

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2020, बुधवार। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए आए उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज बिहार में दूसरा दिन है। इस वक्‍त वे जमुई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली कर रहे हैं। वहां से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी की प्रत्याशी हैं। इसके बाद भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में अराह्न एक बजे जनता से रूबरू होंगे। फिर, अपराह्न 2:30 बजे पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। आज शाम 4:40 बजे वे लखनऊ लौट जाएंगे। इसके पहले मंगलवार को उन्‍होंने कैमूर, अरवल व रोहतास में रैलियां कीं।

अपनी चुनावी रैलियों में योगी आदित्‍यनाथ  नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए डबल इंन की सरकार पर बल दे रहे हैं। साथ ही बीजेपी के पॉपुलिस्‍ट एजेंडा राम मंदिर, जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने तथा पाकिस्‍तान में सर्तिकल स्‍ट्राइक की भी याद दिला रहे हैं। इस दौरान वे राष्‍ट्रीय जनता दल व कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी जमकर हमले कर रहे हैं।

आज 11.42 बजे योगी आदित्‍याथ जमुई के कार्यक्रम स्‍थल पर पहुँचे, जहाँ उन्हें सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे है। कार्यक्रम स्थल पर जाने के पहले कड़ी जाँच की जा रही।

बिहार चुनाव के प्रत्‍याशियों की मांग को देखते हुए बीतेपी ने योगी आदित्‍यनाथ को अपना स्‍टार प्रचारक (Star campaigner) बनाया है। यूपी सीमावर्ती बिहार के इलाकों में योगी आदत्‍यनाथ वोट प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। योगी आदित्‍यनाथ की हिंदुत्ववादी छवि का खास तबके के वोटरों में क्रेज भी है।

योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को भभुआ, अरवल व रोहतास में अपनी चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान एन्‍होंने आरजेडी पर करारा प्रहार किया। कहा कि बिहार चुनाव में गाय-भैंस का चारा खाने वालों को जनता नकार देगी। कांग्रेस व आरजेडी ने लंबे समय तक देश में शासन किया, पर इनका एजेंडा कुछ नहीं था। इनके कारण ही आतंकवाद व नक्सलवाद फैला। हमें इसे मिटाना है।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अब राम मंदिर बनने से पहले परिवारवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद व जातिवाद का भी राम नाम सत्य होगा। अब कोई नहीं कह सकता कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, क्योंकि भारत अब एक श्रेष्ठ भारत है। हमारे लिए जनता ही परिवार है, लेकिन उनके लिए परिवार ही पार्टी और पार्टी ही बिहार है। कांग्रेस और आरजेडी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। कांग्रेस गरीबों का राशन डकारती रही तो आरजेडी ने बेजुबान जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ा। दोनों राजनीतिक दल नहीं,परिवार हैं। इनके एजेंडे में परिवार ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए तो एक ही परिवार सब कुछ है। रही आरजेडी की बात तो इनके पोस्टरों में चार लोगों को छोड़ कभी किसी पांचवें को जगह नहीं मिली। ऐसे लोगों को नकारें और विकास के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा माले थे, लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इसका भी मार्ग प्रशस्त हो गया। बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे तो हम भगवान राम के दर्शन भी करवाएंगे ।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार बिहार के हित में कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश व बिहार देश की बड़ी आबादी का हिस्सा हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बनी सरकार का लाभ बिहार को मिल रहा है। पिछले सात महीने से पूरा देश कोविड 19 से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका बखूबी सामना किया। आतंकवाद को समाप्त किया। हम पाक में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!