Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हास्पिटल में पायी गई अपंजीकृत सी०टी० स्कैन मशीन, डीएम ने दिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। नेहरू कालोनी, हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हास्पिटल में अपंजीकृत सी०टी० स्कैन मशीन पाये जाने के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही करने को लेकर जिलाधिकारी/जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसीपीएनडीटी डाॅ० वन्दना सेमवाल ने सदस्यों को अवगत कराया कि अपंजीकृत सीटी स्कैन मशीन के सम्बन्ध में प्राप्त निजी शिकायत के आधार पर जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नेहरू कालोनी हरिद्वार रोड स्थित पैनैसिया हाॅस्पिटल में अपंजीकृत सीटी स्कैन मशीन पायी गयी। उन्होंनें बताया कि यह अपंजीकृत मशीन इससे पूर्व हरिद्वार रोड स्थित जगदम्बा हाॅस्पिटल में भी स्थापित की गयी थी, जिस बात को जगदम्बा के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा भी स्वयं बताया गया।
इस पर जिलाधिकारी के नेतृत्व वाली जिला सलाहकार समिति ने निर्णय लिया कि चूँकि यह सीटी स्कैन मशीन दोनों केन्द्रों पर बिना पंजीकरण के रखी गयी थी जो पीसीपीएनडीटी अधिनियम का खुला उल्लंघन है। अतः इस कृत्य को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को सील की गयी उक्त सीटी स्कैन मशीन को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त करने तथा सम्बन्धित दोषियों के विरूद्ध परिवाद दाखिल करने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० बी.एस. रमोला, डाॅ० एन.एस खत्री, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी डाॅ० ममता बहुगुणा, सीडीपीओ शहर आईसीडीएस क्षमा बहुगुणा, सामाजिक कार्यकर्ती कमला जायसवाल सहित सम्बन्धित सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!