Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“विचार एक नई सोच” की अनूठी पहल : “नेशनल डॉक्टर्स डे” पर डॉक्टर्स सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

“नेशनल डॉक्टर्स डे” पर उत्कृष्ठ कार्यों के लिए 21 डॉक्टरों और 30 समाजसेवियों को किया गया सम्मानित, पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया 52 यूनिट रक्तदान

प्रख्यात फिजिशियन एवं समाजसेवी डॉ० एस.डी. जोशी को दिया गया “लाइफ टॉइम अचीवमेंट अवॉर्ड”

मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने लिंगानुपात बढ़ने पर जतायी चिन्ता, मेयर गामा ने की सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग रोकने की अपील

अथितियों का स्वागत एवं सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2022, गुरूवार, देहरादून। “नेशनल डाक्टर्स डे” पर उत्कृष्ठ कार्यों के लिए 21 डॉक्टरों और 30 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया 52 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने मानवता को बचाने की बड़ी मुहिम लड़ी। डाक्टरों और उनकी टीम ने एक अदृश्य वायरस से लड़ते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं की। ऐसे डाक्टर्स का नागरिक अभिनंदन किया जाना सराहनीय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉक्टर भ्रूण परीक्षण न करें ताकि लिंगानुपात को बढ़ने से रोका जा सके।

पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया 52 यूनिट रक्तदान

सांसद नरेश बंसल ने लिंगानुपात बढ़ने पर जतायी चिन्ता
सांसद नरेश बंसल हरिद्वार रोड स्थित अमोला रेस्तरां परिसर में “नेशनल डाक्टर्स डे” पर आयोजित रक्तदान और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डाक्टरों से अपील की कि मानवता के नाते गरीब मरीजों को भी पूरी तवज्जो दें। इस कार्यक्रम का आयोजन विचार एक नई सोच, रंत-रैबार, आकाश ज्ञान वाटिका, बदरी-केदार सांस्कृतिक समिति, उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब और अमोलाज ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद नरेश बंसल ने डाक्टरों के योगदान की सराहना की।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने की सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग रोकने की अपील की
विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने डॉक्टर्स डे पर बधाई देते हुए कोरोना में डाक्टरों के योगदान की सराहना की । इस मौके पर उन्होंने जनता से अपील की कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करें। राज्य में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी जयदीन सकलानी ने जनगीत गाया।

किशोर बोले ग्रामीणों को भी मिलेगा सस्ता और अच्छा इलाज

टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रदेश के सभी डाक्टर्स को “डाक्टर्स डे” की शुभकामनायें दीं और उम्मीद जतायी कि ग्रामीणों को भी सस्ता और अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद देश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पहले से बहुत बेहतर हुई है आज अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से लोगों को इलाज में काफी मदद मिल रही है। राज्य की सरकार भी लगातार स्वास्थ्य एवं सुधार कर रही है।

डॉक्टरों की वजह से कोरोना मुक्त हुआ देश- विनोद रावत

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी और शिक्षाविद् विनोद रावत ने ब्लॅड डोनेट किया। उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। क्योंकि डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा गया है, और इन्हीं डॉक्टरों की वजह से आज भारत कोरोना जैसी भीषण महामारी से सुरक्षित बाहर खड़ा है।

डॉo आशुतोष सयाना व डॉo जोशी बोले बिना डरें ईमानदारी से करें काम डॉक्टर

डॉक्टर डे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के प्रख्यात फिजिशियन डा. एसडी जोशी ने की। उन्होंने सभी डॉक्टरों से बिना डरे ईमानदारी के साथ अपना कार्य करने की अपील की। डॉ एसडी जोशी को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए लाइफ टॉइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टर आशुतोष सयाना ने कहा कोरोनकाल मैं डॉक्टरों और पत्रकारों का आपसी तालमेल काफी बेहतर रहा है। जिसके कारण हम बहुत सी जिंदगीयों को बचाने में सफल रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी चिकित्सकों से उन्होंने अपील की अगर आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं तो आपको किसी से भी घबराने व डरने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी जयदीन सकलानी ने जनगीत गाया।

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल बोले आगे भी जारी रहेगी मुहिम

नेशनल सोशल मीडिया जनर्लिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल ने कहा यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने अतिथियों व कार्यक्रम के आयोजन में लगी हुए सभी संस्थाओं का धन्यवाद अदा किया। रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने पत्रकारों के साथ ही आम जनता से अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा हम सभी संस्थाओं व पत्रकार साथियों का प्रयास रहेगा हर 3 महीने में एक रक्तदान शिविर का आयोजन करें।

सम्मानित किये गए चिकित्सक
डॉ० एस.डी. जोशी, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, डॉ० ज्योति शर्मा, डॉ० गोविंद पुजारी, डॉ० सुरेश कोठियाल, डॉ० दिग्विजय सिंह रावत, डॉ० अनिल आर्य, डॉ० आर के टम्टा, डॉ० के पी सिंह, डॉ० पीयूष त्रिपाठी, डॉ० राकेश रावत, डॉ० के आर सोन, डॉ० विवक रोहिल्ला, डॉ० लोकेश सलूजा, डॉ० प्रतीक थापा, डॉ० विशाल कौशिक, डॉ० ताराश्री सिंघल, डॉ० राधिका रतूड़ी, डॉ० सिद्धांत खन्ना, डॉ० रचित गर्ग और डॉ० उदय बलूनी।

30 समाजसेवियों एवं पत्रकारों का सम्मान

पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया 52 यूनिट रक्तदान एवं 20 समाजसेवियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित
“नेशनल डाक्टर्स डे” के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना और समाजसेवी विनोद रावत ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल समेत कई पत्रकारों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में एकत्रित रक्त दून अस्पताल ब्लड बैंक कोे दिया।
इस अवसर पर 20 समाजसेवी और पत्रकारों को आदर्श नागरिक सम्मान भी दिया गया। आदर्श नागरिक सम्मान पाने वालों में अरुण शर्मा, जयदीप सकलानी, पीसी थपलियाल, महेन्द्र भंडारी, वैभव गोयल, सुरेश भटट, प्रशांत रावत, डॉ० बीपी बलोदी, जय प्रकाश आमोला, मनोज इष्टवाल, घनश्याम जोशी, अमित अमोली, गुणानंद जखमोला, आलोक शर्मा, चंदन एस कैंतुरा, आशीष नेगी, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, हरीश कंडवाल, अरूण पांडेय, अनुज कुमार वर्मा, दया शंकर पांडेय, राजेश रावत, अरूण चमोली, आशीष नौटियाल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!