Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉo रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आगामी 3 दिसंबर को बोर्ड परीक्षार्थियों से करेंगे संवाद

आकाश ज्ञान वाटिक, 28 नवम्बर 2020, शनिवार, दिल्ली। कोविड-19 खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और छात्रों की चिंतायें बढ़ती जा रही हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के बीच छात्रों के मन में अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर अनेक सवाल हैं। बोर्ड की परीक्षायें देने वाले दसवीं और बारहवीं के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षायें देने वाले छात्रों की चिंता अधिक है, जो वाजिब भी है। छात्रों की इस चिंता को समझते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉo रमेश पोखरियाल निशंक आगामी तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे इन छात्रों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं संबंधी सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही उनकी जिज्ञासा को शांत करेंगे। आप #EducationMinisterGoesLive पर उनसे जुड़ सकते हैं।

साल 2020 पूरे विश्व के लिए बड़े ही खराब अनुभव देकर जा रहा है, लेकिन 2021 में भी फिलहाल खुशियां लौटती नहीं दिखाई दे रही हैं। कोविड-19 महामारी से भारत में शिक्षा व्यवस्था को समय पर संभालकर इसे ऑनलाइन सिस्टम से संचालित किया जा रहा है। नीट, नेट, जेईई जैसी बड़ी परीक्षाएं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में राज्य सरकारों के सहयोग से बड़ी सूझ-बूझ के साथ आयोजित की गईं। कोविड-19 का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं। अर्थव्यवस्था पर तो पटरी पर आने लगी है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाएं और बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थी चिंतित हैं। उनके मन में अनेक सवाल उत्पन्न हो रहे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉo रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने छात्रों की मनःस्थिति को भांप उनसे संवाद करने का निर्णय लिया है। निशंक ने बताया कि कंपटीशन और बोर्ड परीक्षायें देने वाले छात्रों की चिंता वाजिब है, लेकिन उन्हें अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम उनकी मनोदशा को अच्छी तरह समझ सकते हैं। छात्रों का मनोबल बढ़ाने, उनकी समस्याओं से संबंधित सवालों का जवाब देने और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए मैं 3 दिसंबर को बच्चों के लिए उपलब्ध रहूंगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉo रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि मैं जानता हूँ कि हमारे विद्यार्थियों के लिए ये अच्छा नहीं रहा और हमारे ये बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। मैं इन बच्चों से 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वर्चुअल मुलाकात करूँगा। मैं लाइव प्रोग्राम में बच्चों से आने वाली बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर संवाद करूँगा और उनके सवालों का जवाब दूँगा। बच्चे अपने विचार और सुझाव मुझे  #EducationMinisterGoesLive पर दे सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!