Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

पेट्रोल-डीजल पर वैट के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने विरोधी दलों पर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर अपील की गई थी। पीएम की अपील के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। वहीं, अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों को लेकर राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भाजपा शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों की तुलना करते हुए आंकड़े भी पेश किए हैं। पुरी ने गुरुवार सुबह कई ट्वीट कर विपक्ष को तगड़ा जवाब दिया। पुरी ने कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार ने ईंधन कर के रूप में 2018 से 79,412 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस वर्ष 33,000 करोड़ कमाने की उम्मीद है। यानि कुल मिलाकर 1,12,757 करोड़ रुपये। लोगों को राहत देने के लिए उसने पेट्रोल और डीजल पर वैट क्यों नहीं घटाया ?

केंद्रीय मंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि यदि विपक्षी सरकारें आयातित शराब की बजाए ईंधन पर टैक्स कम करें तो लोगों को सस्ता तेल मिलेगा। पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पेट्रोल पर 32.15 रुपये प्रति लीटर जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान ने 29.10 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया। वहीं, भाजपा शासित उत्तराखंड 14.51 रुपये प्रति लीटर और उत्तर प्रदेश 16.50 रुपये प्रति लीटर टैक्स लेता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल पर 14.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 17.50 रुपये प्रति लीटर तक वैट लिया जाता है। जबकि अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों में यह 26 रुपये से लेकर 32 रुपये प्रति लीटर तक लिया जाता है। विपक्षी दलों का इरादा केवल विरोध और आलोचना करना है, लोगों को राहत नहीं देना है।

उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा में सबसे कम वैट वसूला जाता है। पेट्रोल पर 18 फीसद वैट और डीजल पर 16 फीसद वैट लिया जाता है। पुरी ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा का एक महत्वाकांक्षी नेता इसका विरोध करता है, लेकिन अपनी ही पार्टी द्वारा शासित राजस्थान पर चुप है, जहां देश में सबसे अधिक 31.08 फीसद सेस वसूला जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!