Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का दिल्ली सरकार पर पलटवार, “अगर शराब नीति ठीक थी तो केजरीवाल सरकार ने इसे वापस क्यों लिया ?”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि अगर शराब नीति ठीक थी तो केजरीवाल सरकार ने इसे वापस क्यों लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वे देश के सामने आएं और 24 घंटे के अंदर इसका जवाब दें।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहाँ भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शराब घोटाले के नंबर एक आरोपी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया हैं, लेकिन इसके सरगना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कांफ्रेंस में साफ दिख रहा था कि घोटाले के बाद उनके चेहरे का रंग कैसे चला गया है। वह किसी सवाल का जवाब भी नहीं दे पाए।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि अगर शराब नीति ठीक थी तो आपने वह वापस क्यों ली ? उन्होंने कहा कि ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ कहावत को चरितार्थ करते हुए मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को जब शराब नीति में भ्रष्टाचार दिखा तो उन्होंने शराब नीति वापस ले ली।

केंद्रीय मंत्री ने आगे केजरीवाल सरकार की नीति पर एक के बाद एक कई सवाल खड़े किए। उन्होंने केजरीवाल सरकार से पूछा कि, अगर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई ? कार्टेल कंपनियों को ठेका क्यों दिया गया ? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया या नहीं ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की यह सरकार रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार है।

आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने तो अब अपने नाम की स्पेलिंग भी शायद बदल ली है। अब इनके नाम की स्पेलिंग M O N E Y SHH हो गई है। अनुराग के साथ इस संवाददाता सम्मेलन में सांसद मनोज तिवारी और भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सिसोदिया ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी शराब नीति ठीक थी। उन्होंने आगे कहा कि अगले कुछ दिनों में उन्हें सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है। सिसोदिया के वहां बीत कल सीबीआई ने छापेमारी की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!