Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर से मुक्तेश्वर स्थित खुरपका-मुँहपका निदेशालय को अन्यत्र स्थानांतरित न करने का किया अनुरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 नवम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित खुरपका-मुँहपका निदेशालय को अन्यत्र स्थानांतरित न करने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर से मुलाकात करते हुए अनुरोध किया है कि मुक्तेश्वर नैनीताल में खुरपका-मुँहपका की एक महत्वपूर्ण शोध इकाई ब्रिटिश काल से स्थापित है और कार्य कर रही है। अनेक बार यहाँ कार्यरत वैज्ञानिकों द्वारा उत्तराखंड के अनेक दूरस्थ स्थानों पर सूचना के अनुसार तत्काल भ्रमण कर इस गंभीर जानलेवा बीमारी को जानवरों में फैलने से रोका है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा इस निदेशालय का संचालन किया जाता है, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि अब इस इकाई को यहाँ बंद कर उड़ीसा स्थानांतरित किया जाने की योजना बनाई जा रही है। तथा यहाँ से अनेक महत्वपूर्ण शोध उपकरण भी उड़ीसा स्थानांतरित किए जा चुके हैं। जबकि यह शोध उपकरण विशेषता इसी शोध इकाई में शोध कार्य हेतु क्रय किए गए थे। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में खुरपका मुंहपका शोध इकाई के अंतर्गत एक शोध शाखा के रूप में खोला गया था, किंतु धीरे-धीरे इसको कम किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि इस शोध इकाई में लगभग 50 से 60 अस्थाई कर्मचारी नौकरी कर अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं। इस तरह अकस्मात इकाई के स्थानांतरण होने से इन कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा, साथ ही क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गाँवों के पशुपालकों को उत्तम चिकित्सा सुविधा से वंचित होना पड़ेगा लिहाजा।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि जन भावनाओं के अनुरूप मुक्तेश्वर स्थित खुरपका-मुँहपका इकाई को अन्यत्र स्थानांतरित न करते हुए मुक्तेश्वर में ही पूर्व की भांति संचालित किया जाना बेहद आवश्यक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!