Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री थोड़ी देर में पहुंचेंगे रांची, सुरक्षा में हजार से अधिक जवान तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका। 17 फ़रवरी, 2020, सोमवार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में रांची पहुंचेंगे। करीब 12:30 बजे वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगे। वे यहां बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी को लेकर होने वाले समारोह में भाग लेंगे। अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, बीजेपी प्रवक्ता दीपक प्रकाश, रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा समेत कई बीजेपी नेता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

131 इमारतों से सुरक्षा

गृह मंत्री के काफिला के गुजरने वाली रूट के किनारे स्थित 131 इमारतों से निगरानी की जा रही है। सभी इमारतों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, जो आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए रखे हैं। हर इमारतों में तीन जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को तीन जोन में बांटा गया है। इसके प्रभारी जोनल मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है। इनके अंतर्गत एक दर्जन से डेढ़ दर्जन सेक्टर बांटे गए हैं। वहीं सात मोटसाइकिल दस्ते की तैनाती भी की गई है, जो अपने-अपने सेक्टर में नजर रखेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर 1000 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। एक दर्जन आइपीएस, दो दर्जन डीएसपी सहित 40 अफसर सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।

एयरपोर्ट से लेकर जगन्नाथपुर मैदान तक हाई सिक्योरिटी जोन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची में करीब ढ़ाई घंटा रहेंगे। वे राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर यानि प्रभात तारा मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के बीजेपी में विलय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाह के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गृहमंत्री शाह विशेष विमान से सोमवार को ग्यारह बजे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे।

साढ़े बारह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे कार से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। लगभग सवा घंटा रुकने के बाद करीब तीन बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डा से सभास्थल तक हाई सिक्योरिटी जोन बना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!