Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

त्रिपुरा में कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2023, रविवार, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा में कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर बरसे। उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि त्रिपुरा में अब भाजपा के काम का असर दिखने लगा है और इसलिए वाम और कांग्रेस डरे हुए हैं।

उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला लेफ्ट अब लोगों को ठगने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ो कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं।” इससे पहले आज सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने सुंदरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह एक सप्ताह में राज्य का दूसरा दौरा है। उन्होंने 6 फरवरी को दक्षिणी त्रिपुरा के खोवाई जिले और संतिरबाजार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। उस दौरान गृह मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और मोथा पार्टी तीनों मिले हुए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट तो सामने से मिले हैं, लेकिन मोथा टेबल के नीचे से इनसे मिली हुई है।

विदित रहे कि, त्रिपुरा में बीजेपी ने चुनाव में जीत हासिल करने की काफी तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने राज्य में जनसभाएं की हैं। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके बाद तीनों जगह की मतगणना 2 मार्च को होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!