Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आइआइटी नगरोटा में ब्लाक का किया उद्घाटन

  • दोपहर एक बजे के करीब अमित शाह द्वारा रैली को संबोधित करने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2021, रविवार, जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में पहुंच गए हैं। उन्होंने नगरोटा स्थित आइआइटी नगरोटा में ब्लाक का उद्घाटन किया। इसके उपरांत वह जम्मू के भगवती नगर इलाके में रैली को संबोधित करने के लिए निकल पड़े हैं। जम्मू पहुंचने पर उनका स्वागत में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह सहित जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। हालांकि इससे पहले प्रशासन की ओर से बारिश को मद्देनजर रखते हुए जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी लेकिन शनिवार देर रात को प्रशासन ने रैली स्थल का दौरा किया और अब भगवती नगर में अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह द्वारा सुबह 11.30 बजे रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम तय था लेकिन अब दोपहर एक बजे के करीब अमित शाह द्वारा रैली को संबोधित करने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा की ओर से रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पिछले कई दिनों से प्रदेश भाजपा की तैयारियां जारी हैं। शनिवार तड़के से जारी बारिश के कारण भगवती नगर में आयोजित की जाने वाली रैली के स्थान में बदलाव किया गया था लेकिन अब एक बार फिर से अमित शाह की रैली भगवती नगर में ही करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अमित शाह इसके अलावा हंदवाड़ा व ऊधमपुर में मेडिकल कॉलेज का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। शाह के दौरे को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह डिग्यिाना स्थित गुरुद्वारे में भी जाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अमित शाह की रैली के लिए काफी उत्साह है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अमित शाह की यह पहली रैली है।

भगवती नगर रैली स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रैली स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रैली स्थल में बदलते मौसम का भी असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है।

प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण रैली में आने वाले लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!