Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। दो साल बाद यह सालाना तीर्थ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। इस साल करीब तीन लाख श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने भी हाल में ही इसी मुद्दे पर बैठक की थी।

गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने अब तक दो ऐसी बैठक की है। इसमें से एक 13 मई को दिल्ली में और दूसरी 15 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में की गई। बैठक में शामिल होने वालों में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, इंटेलीजेंस ब्यूरो चीफ अरविंद कुमार, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह, जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस दिलबाग सिंह, डायरेक्टर जनरल आफ बार्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन के लेफ्टीनेंट जनरल राजीव चौधरी व सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत बार्डर पुलिस व केंद्रीय गृह मंत्रालय के कई अधिकारी थे। इसके साथ ही बैठक में अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्यों ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सभी सुरक्षा संबंधित अपडेट, के साथ यात्रा वाले इलाके के हालात से अवगत कराया गया। अमरनाथ तीर्थयात्रा चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से आतंकियों द्वारा टार्गेट किलिंग के मामलों में बढ़त दर्ज की गई है। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और कहा है कि आतंक रोधी आपरेशन को बढ़ा दें।

उल्लेविदित रहे कि अमरनाथ यात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यह अमरनाथ यात्रा 43 दिनों की है जो 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्यों से विचार विमर्श के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के कारण 2020 व 2021 में इस तीर्थयात्रा को कैंसल कर दिया था। 3880 मीटर ऊँचे भगवान शिव की गुफा तक पहुँचने के लिए पहलगाम व बालटाल का रास्ता अपनाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!