Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉo हर्षवर्धन कहा, “मुझे विश्वास है कि अगले तीन-चार महीनों में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस वैक्सीन (COVID-19 Vaccine)  अगले तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 135 करोड़ भारतीयों को इसे मुहैया कराने की प्राथमिकता वैज्ञानिक मूल्यांकन पर आधारित होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात फिक्की एफएलओ के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अगले तीन-चार महीनों में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। वैक्सीन की प्राथमिकता वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारी और कोरोना वॉरियर्स को स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद बुजुर्ग और रोग-ग्रस्त लोगों को टीका दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए बहुत विस्तृत योजना पर काम चल रहा है। इसके ब्लूप्रिंट पर चर्चा करने के लिए एक ई-वैक्सीन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म बनाया गया है। उम्मीद है, 2021 हम सभी के लिए एक बेहतर वर्ष होगा।

कोरोना के रोकथाम को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में महामारी से लड़ने के लिए ‘बहुत साहसिक कदम’ उठाए गए हैं। जनता कर्फ्यू हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बहुत ही अनूठा प्रयोग था। इसमें नागरिकों की राष्ट्रव्यापी भागीदारी थी। लॉकडाउन और अनलॉक लागू करने का निर्णय महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए कुछ साहसिक निर्णय थे। हमने काफी अच्छा काम किया है।

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार इस लड़ाई के दौरान काफी सक्रिय रही। कोरोना के मद्देनजर सही समय पर हवाई अड्डों, बंदरगाहों और भूमि सीमाओं पर सर्विलांस शुरू किया गया। पिछले 11 महीनों का लेखा-जोखा देते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कम समय में महामारी के प्रकोप को नियंत्रित करने वाले शीर्ष देशों में भारत  शामिल है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हमें पीपीइ किट, वेंटिलेटर और एन -95 मास्क की कमी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ही महीनों में, हम इन चीजों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निर्यात करने में सक्षम हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!