Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दीप प्रज्वलित कर जन औषधि दिवस का शुभारंभ किया

केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री भट्ट ने मरीजों को जन औषधि किट देकर सम्मानित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 मार्च 2023, मंगलवार, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल मैं दीप प्रज्वलित कर जन औषधि दिवस का शुभारंभ किया। सांसद अजय भट्ट ने इस दौरान जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया और वहाँ काम कर रहे फार्मसिस्टों से दवाओं के संबंध में जानकारी भी ली। जन औषधि केंद्र की जानकारी को लेकर अजय भट्ट संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से देश में रह रहे हर तबके को राहत मिली है, क्योंकि जो मरीज बाहर मेडिकल स्टोर से महंगी दवायें नहीं खरीद सकते वह जन औषधि केंद्रों से सस्ते रेट पर दवायें खरीद सकते हैं।

केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री भट्ट ने वहाँ मौजूद जन औषधि केंद्र से लाभ ले रहे लोगों से जनसंवाद भी किया उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बनाने का उद्देश्य जेनेरिक दवाइयां लाभार्थियों को कम से कम कीमतों में उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों की शुरुआत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ड्रीम योजना के तहत करी गई। जिससे देश के हर गरीब को समुचित इलाज के साथ-साथ सस्ती दवाइयाँ भी आसानी से मिल सके और हर किसी व्यक्ति को भी लाभ मिल सके। इस समय इन केंद्रों में 1759 दवाइयाँ 280 सर्जिकल उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध है, जोकि बाजार की कीमत से बहुत ही न्यूनतम दाम में मिल जाती हैं। जन औषधि केंद्रों में 50% से 90% की छूट में दवाइयां उपलब्ध है, जो दवाइयाँ जन औषधि केंद्रों में 10 रूपये में उपलब्ध हो रही है वही दवाइयाँ बाजार रेट में 100 रूपये में मिल रही है। जिसका लाभ देश के हर हर व्यक्ति को आसानी से मिल रही है।

केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अभी तक भारत में 9177 केंद्र खोले जा चुके हैं और साथ ही इस वर्ष 31 दिसंबर 2023 तक भारत में 10000 जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री जी को जाता है।
उन्होंने सीएमओ भागीरथी जोशी के उत्कृष्ट कार्य पर अपनी खुशी जताई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सीएमओ डॉ० भागीरथी जोशी, प्राचार्य सुशीला तिवारी अरुण जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, शंकर बोरा, कल्पना बोरा, रेनू अधिकारी, शांति भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!