Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी एवं एसएसपी की देखरेख में सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के पास सिंचाई विभाग की फ्लड प्लेन एरिया से हटाया गया अतिक्रमण

सरकार की एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 1 मई 2023, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सोमवार को लालजी वाला के पूरे क्षेत्र का अतिक्रमण की दृष्टि से रिमझिम बारिश के बीच निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी सर्वप्रथम सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के पास पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि बन्धे पर गंगा नदी के एकदम किनारे-किनारे सिंचाई विभाग की फ्लड प्लेन एरिया में टिनशेड के माध्यम से कई अस्थाई अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। जैसे ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वहाँ पहुँचे तो अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कम्प मच गया। वे बन्धे से नीचे उतरे तो एक हालनुमा अस्थाई कमरे में उन्होंने प्रवेश किया, जहां के अन्दर का नजारा देखकर वे दंग रह गये, जिसमें ठहरने की उचित व्यवस्था सहित कई सारे कम्बल रखे हुये थे, म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ था, जिससे प्रतीत होता है कि वहाँ बाहर से आने वाले यात्रियों को ठहरने आदि की व्यवस्था सुलभ कराई जाती थी। उन्होंने मौके पर वहाँ अधिवास कर रहे लोगों से पूछा कि वे कहां के रहने वाले हैं, इस पर किसी ने अपने को पंजाब का तथा किसी ने हरियाणा का बताया।

जिलाधिकारी ने तुरन्त अधिकारियों को जेसीबी मंगाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। थोड़ी देर में जेसीबी पहुंच गयी, देखते-देखते जेसीबी के माध्यम से कई अतिक्रमण को धराशाई करने का कार्य प्रारम्भ हो गया, जो निरन्तर जारी था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सारा अतिक्रमण यथाशीघ्र हट जाना चाहिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी की नजर बन्धे के दूसरी तरफ गुर्जरों द्वारा किये गये अतिक्रमण पर गयी, तो उन्होंने उसे भी कल शाम तक समय देते हुये हटाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास का निरीक्षण करने के पश्चात लालजी वाला क्षेत्र में ही गेस्ट हाउस के निकट के क्षेत्र का मौका-मुआयना करने पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि सैंकड़ों की तादात में झुग्गी-झोपड़ी डालकर पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों को थोड़ा समय देते हुये आगामी 03 मई तक पूरे क्षेत्र को खाली करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा कहीं पर भी अगर सरकार की एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा।

इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, एसपी ट्रैफिक/क्राइम सुश्री रेखा यादव, सीओ सिटी सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!