Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर जनपद में वृहद्ध स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं ‘मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’

एसडीएम सदर देहरादून हरीगिरी गोस्वामी की मतदाताओं से अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 9 मार्च 2024, देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढ़ाये जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत् विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर जनपद में वृहद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रों में स्वीप के अन्तर्गतम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज उप जिलाधिकारी सदर हरीगिरी गोस्वामी ने जनपद देहरादून के मतदाताओं से अनुरोध किया कि कहा कि जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष हो चुकी हो वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जाँच लें तथा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा लें। उन्होंने समस्त वोटर्स जिनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, उनसे वे आगामी लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत् मतदान करने की अपील की।

वहीं नगर आयुक्त ऋषिकेश/ सहायक रिटिर्निंग अधिकारी धर्मपुर विधानसभा शैलेंद्र सिंह नेगी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में 30 प्रतिशत् मतदान वाले, मतदान केंद्र 174 राजकीय प्राथमिक विद्यालय लख्खीबाग कमरा नंबर 3 के संबंध में स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन देहरादून से विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, सुपरवाइजर, बूथ लेवल ऑफिसर तथा अन्य क्षेत्रीय बूथ लेवल ऑफिसर के साथ मुलाकात की गई तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी रेलवे कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की गई । स्टेशन अधीक्षक ने अवगत कराया गया है कि कार्यालय आदेश जारी करते हुए अनिवार्य मतदान सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी अनिवार्य मतदान के लिए सभी कर्मचारियों को प्रेरित करेंगे । कर्मचारियों के माध्यम से उनके परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जायेगा। रेलवे स्टेशन विस्तार एवं फ्लाईओवर निर्माण से जो रेलवे कर्मचारी एवं परिवार अन्यत्र शिफ्ट किए गए हैं उनकी सूची तथा फोन नंबर भी उपलब्ध कराने के संबंध में सहमति प्रदान की गई है। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह नेगी सहायक रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर एवं रविंद्र कुमार स्टेशन अधीक्षक देहरादून द्वारा रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को मतदाता शपथ दिलाई गई।

नगर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूकत करने, तथा वोटर शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्मय से मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। बाल विकास विभाग द्वारा आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्मय से घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा दीये जलाकर, रंगोली के माध्मय से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!