Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार के तत्वाधान में स्व. कर्नल जगदम्बा प्रसाद चंदोला की पुण्य स्मृति पर मातृ-पितृ विहिन छात्र-छात्राओं को प्रदान की गयी आर्थिक सहायता

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, पौड़ी। उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार के तत्वाधान में आज सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में स्व. कर्नल जगदम्बा प्रसाद चंदोला की पुण्य स्मृति पर मातृ-पितृ विहिन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गढ़वाल  आयुक्त ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्य किये जाते हैं जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने कक्षा 06 से 12वीं तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें 500 प्रतिमाह के हिसाब से 06 हजार वार्षिक आर्थिक सहायता वितरित की। जिनमें विकासखंड पाबौ, कोट, पौड़ी तथा कल्जीखाल के 19 स्कूलों के 24 छात्र-छात्राएं सामिल थे।

आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने कहा कि उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत कई वर्षो से सामाजिक सरोकार के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े मानव सेवा के कार्यो को गति प्रदान कर रही है। कहा कि निर्धन व ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं उन्हें संस्था आर्थिक सहायता वितरीत करता है। जिससे जरूरतमंद बच्चों का आर्थिक सहायता में सुधार के साथ ही बनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं जो समाज को एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रही है। कहा कि अन्य संस्थाओं को भी निर्धन बच्चों की सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मदद मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को कहा कि पठन-पाठन के प्रति लगाव जरूरी है, जिससे अपने लक्ष्य को हांसिल कर सकेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता के अलावा स्कूल बैग भी वितरित किये। वहीं उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विगत कही वर्षो से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आंनद भारद्धाज, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, संस्था के उपाध्यक्ष पी0एल0 खंतवाल, महासचिव अजयपाल सिंह रावत, संयोजक केशर सिंह असवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर प्रसादा सहित भुवन मोहन सिंह गुसांई, बी.सी. बहुगुणा व अन्य अधिकारी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!