Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

सहसपुर विकासखण्ड अन्तर्गत 10 महिलाओं ने मिलकर किया दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह का गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2022, शनिवार, देहरादून। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सरकार प्रत्येक गाँव में गरीब महिलाओं के समूह बनाकर उन परिवारों की आर्थिक दशा में सुधार करना चाहती है। जिससे प्रत्येक परिवार की महिला स्वयं में आर्थिक रूप से मजबूत हो, तथा अपने परिवार को भी मजबूत बना सकें। इसी उद्देश्य से सहसपुर विकासखण्ड अन्तर्गत 10 महिलाओं ने मिलकर दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह का गठन किया।

समूह की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि उनके मौहल्ले में 9 महिलाओं से बात कर महिला समूह का गठन करने को कहा। इसके बाद मोहल्ले में महिलाओं से समूह के विषय में बात की, लेकिन महिलाओं ने समूह गठन के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया क्योंकि इस मोहल्ले में अधिकांश आबादी मुस्लिम तथा अनुसूचित जाति के परिवारों की है, जो ऐसे कामों को करना मुसीबत वाला या परेशानी वाला काम समझते हैं। ये महिलायें कभी अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी। लाख प्रयास करने यें आई। तब सी०आर०पी० के साथ तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी, तत्कालीन सहायक खण्ड विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी आये और इन लोगों ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी और महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी बचत का महत्व बताया। तब जाकर 10 महिलायें समूह में जुड़ने के लिए तैयार हो गई। इस समूह को बनाने में बहुत परेशानियाँ हुई। लेकिन विकासखण्ड की टीम और सी०आर०पी० के सहयोग से समूह का गठन किया गया।

सभी के प्रयासों से हमारे समूह की प्रत्येक महिला संयुक्त कार्यों के साथ-साथ अपन व्यक्तिगत काम कर रही है तथा समूह में प्रत्येक महिला 48 हजार से 1 लाख 20 हजार प्रतिवर्ष मुनाफा कमा रही है। समूह द्वारा सब्जी उत्पादन, डेरी, खाद्य पदार्थ सप्लाई, कागज के लिफाफे बनाना, बकरी पालन, प्रोविजन स्टोर, बिलिंग मटिरियल डुलान, ऑटो मोबाइल स्पयेर पार्ट आदि में कार्य किया जा रहा है। समूहों का कुल वार्षिक टर्नओवर 1 करोड़ 11 लाख 13 हजार 425 है।

आज दुर्गाशक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक महिला अपने आप में आर्थिक रूप से सक्षम है। हमारा समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा विकासखण्ड की टीम का सदा आभारी रहेगा, जिन्होंने हमें आज स्वालम्बी बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!