Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आस्था और व्यवस्था में संतुलन बनाकर हो रहा है उत्तराखंड का विकास

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2023, बुधवार, देहरादून। देहरादून में आयोजित संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार आस्था और व्यवस्था का संतुलन बनाकर ही विकास कर रही है। हर साल पर्यटन और तीर्थाटन के लिए छ: करोड़ से अधिक लोग उत्तराखंड का रुख करते हैं। ऐसे में हमें केवल अपनी सवा करोड़ की जनता के लिए नहीं बल्कि सात करोड़ से ज्यादा की जनता को ध्यान में रखकर विकास करना है। इसके लिए पिछले दिनों नीति आयोग से भी बजट का प्रतिशत इस आकलन को ध्यान में रखकर ही बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री से विकास और चुनौतियों के संबंध में सवाल किए गए थे। उन्होंने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां चुनौतियां आती रहेंगी। लेकिन, प्रदेश की जनता के साथ और देवों की कृपा से सभी चुनौतियों से आसानी से निपटा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के बारे में कहा कि सड़कों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और देहरादून के बीच बन रहे नए एक्सप्रेस से यात्रा और सुगम हो जाएगी। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के बीच भी सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। आल वेदर रोड से चारधाम यात्रा सुगम हुई है। कई ऐसे अवरोध हैं जिन्हे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने हाल ही में देवभूमि को तेजस ट्रेन के साथ विकास के नवरत्न दिए हैं।

कांवड़ यात्रा के लिए इस साल अलग से बजट
पिछले साल कांवड़ यात्रा में चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए थे। इस साल इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। पहले हरिद्वार, देहरादून और दो अन्य जिलों पर इस यात्रा की जिम्मेदारी रहती थी। प्रशासनिक बजट से ही सारे इंतजाम किए जाते थे। मगर, इस साल सरकार ने अलग से बजट इस यात्रा के लिए निर्धारित किया है।

कठोर कानून बनने से पांच लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पिछले वर्षों में परीक्षा धांधलियां सामने आने के बाद सरकार पर सवाल उठने लगे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद से अभ्यर्थियों में विश्वास जगा है। तब से अब तक पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न परीक्षाओं में भाग लिया है। सरकार के निर्देश पर 80 नकल माफिया को जेल भेजा जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!