Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड कांग्रेस के 45 प्रत्याशियों के टिकटों पर बनी सर्वसम्मति, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस अभी बरकरार

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने को लेकर पूरा मजबूत होमवर्क कर लिया है। 45 टिकट पर सर्वसम्मति बन चुकी है। कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने लंबी कसरत के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली है। 45 टिकट ऐसे हैं, जिस पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। सर्वसम्मति से एकराय बन चुकी है। हालांकि उन्होंने कहा कि इन 45 लोगों में मेरा नाम नहीं है। यदि प्रदेश अध्यक्ष चाहेंगे कि उन्हें चुनाव लड़ना है, तो वो मेरा टिकट फाइनल करेंगे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी की इच्छा है कि हरीश रावत चुनाव लड़ें।

जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार फिसड्डी : गोदियाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी की हल्द्वानी की रैली में राज्यपाल की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को स्वयं ही गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जनहित के मुद्दों पर फिसड्डी रहने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा विकास कार्यों के मामलों में कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाई। भाजपा राज में हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी आंदोलन, हड़ताल पर हैं। पत्रकारों से बातचीत में गणेश गोदियाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर भाजपा कहीं भी कांग्रेस के मुकाबले नहीं ठहर पाई है। भाजपा हर मामले में कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा करना चाहती है, लेकिन उसमें फेल हो रही है। देहरादून की राहुल गाँधी की रैली से तुलना नहीं कर पाई। अब हल्द्वानी की रैली भी भाजपा की बेहतर नहीं रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!