Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्ज्वला-2 के दूसरे चरण का वर्चुअल शुभारंभ बुंदेलखंड के महोबा से करेंगे

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के साथ ही शहरी गरीबों को मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित अपने बड़ा अभियान के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उज्ज्वला-2 के दूसरे चरण का वर्चुअल शुभारंभ बुंदेलखंड के महोबा से करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण के 10 लाभार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। वह इस योजना के पहले चरण के विभिन्न राज्यों के पांच लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृतसर, देहरादून, इम्फाल, उत्तरी गोवा और गोरखपुर में एक-एक महिला लाभार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी करेंगे।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को एलपीजी का मुफ्त कनेक्शन दिया जाता है। प्रधानमंत्री महोबा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यहां मौजूद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रियों से बात कर सकते हैं। इसके साथ ही पूर्व की योजना के लाभार्थियों से संवाद कर सकते हैं।

jagran

महोबा की पुलिस लाइन के परेड मैदान में इसके तहत बायोफ्यूल प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जिसका उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री 12:30 बजे जुड़ेंगे। 12:40 बजे बायोगैस व उज्ज्वला योजना पर शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी। 12:45 बजे प्रधानमंत्री रिमोट का बटन दबाकर उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे।

12:47 बजे से वह अलग-अलग राज्यों के उज्ज्वला योजना फेज वन के पांच लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर सकते हैं। महोबा में कार्यक्रम के दौरान पांच हजार ग्रामीणों को बुलाया गया है। अभी तक योजना के पहले चरण में 90,194 लोग लाभ पा रहे हैं। दूसरे चरण में पहले करीब एक हजार लोगों को इसका लाभ दिया जाना है।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला-2 के दस लाभार्थियों को आनलाइन प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।पहले चरण में प्रदेश के गरीब परिवारों को कुल एक करोड़ 47 लाख 43 हजार 862 रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। जो पात्र परिवार रह गए, उन्हें इस दूसरे चरण में लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ आज से ही मुजफ्फरनगर में लगाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की शुरुआत भी की जाएगी।

पहली रिफिल और हॉटप्लेट मुफ्त

उज्जवला 2.0 के लाभार्थियों को डिपॉजिट फ्री एलपीजी कनेक्शन के साथ पहली रिफिल और हॉटप्लेट मुफ्त दी जाएगी। साथ ही न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी। उज्ज्वला 2.0 में लोगों को राशन कार्ड या एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 के लिए अपनी पसंद के किसी भी वितरक को या तो वितरक के पास आवेदन जमा करके या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन देकर कर सकते हैं। इस बार आपको कई विकल्प दिए गए हैं। आप चाहे तो अपनी पसंद के वितरक चुन सकते हैं, जैसे इंडेन, भारतगैस या एचपी गैस में से कोई भी एक।

2016 में हुई योजना की शुरुआत

साल 2016 में शुरू उज्ज्वला योजना के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। अप्रैल 2018 में इस योजना का विस्तार किया गया और इसमें सात और श्रेणियों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पीएमएवाई, एएवाई, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह) की महिला लाभार्थियों को शामिल किया गया। लक्ष्य को संशोधित कर 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन कर दिया गया। इस लक्ष्य को निर्धारित तिथि से सात महीने पहले अगस्त 2019 में ही हासिल कर लिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!