Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ़ इण्डिया के चैयरमेन द्वारा ऊधमसिंह नगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्री-फिजीबिलीटी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गयी

  • सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार श्री प्रदीप खरोला और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ़ इण्डिया के चैयरमेन श्री अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर ऊधमसिंह नगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना की प्री-फिजीबिलीटी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • ऊधमसिंह नगर में जिला प्रशासन द्वारा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए 1100 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। वर्तमान में पंतनगर एयरपोर्ट में लगभग 267 एकड़ भूमि है।

 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 जुलाई, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। शनिवार, 25 जुलाई को सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार श्री प्रदीप खरोला और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ़ इण्डिया के चैयरमेन श्री अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर ऊधमसिंह नगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना की प्री-फिजीबिलीटी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए चिन्हित की गई भूमि उपयुक्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से पिछले तीन वर्ष में प्रदेश में हवाई सेवा के क्षेत्र में काफी काम किया गया है। ढाँचागत विकास के साथ बड़ी संख्या में हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, आपदा व सामरिक दृष्टि से एयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना बहुत जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ़ इण्डिया को हर प्रकार से सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य के अधिकारियों में बेहतर समन्वय है, इसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है। आगे भी इसी प्रकार तालमेल के साथ काम किया जाए।

ऊधमसिंह नगर में जिला प्रशासन द्वारा ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए 1100 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। भविष्य में इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जा सकता है। सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार श्री प्रदीप खरोला और एयरपोर्ट आथोरिटी आफ इण्डिया के चैयरमेन श्री अरविंद सिंह ने उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को इसकी प्री-फिजीबिलीटी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

वर्तमान में पंतनगर एयरपोर्ट में लगभग 267 एकड़ भूमि है। 530 वर्गमीटर का पेसेन्जर टर्मिनल है। यहाँ व्यस्तम समय में हैंडलिंग क्षमता 50 यात्रियों की है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन जाने से यहाँ की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इसे आगे जाकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव, सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव सुश्री सोनिका, जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर श्री नीरज खैरवाल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!