Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका, ऊधमसिंह नगर जनपद अलर्ट मोड पर

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मार्च 2023, रुद्रपुर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सटे बार्डर के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले कुछ सालों में खालिस्तान और भिंडरवाला के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रियता दिखी है। ऊधमसिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कई लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग भी की है। इधर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार है। आशंका है कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा अथवा अन्य देशों को भाग सकता है। इसे देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट है।

ऊधमसिंह नगर पुलिस शनिवार रात से ही उत्तर प्रदेश से सटे पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर बार्डर पर चेकिंग कर रही है। पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर बनबसा चेक पोस्ट के अलावा खटीमा और झनकइया क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। आने-जाने वाले संदिग्धों के साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह के नेपाल भागने के इनपुट सीधे तौर पर पुलिस को नहीं मिले है। बावजूद इसके जिला पुलिस शनिवार रात से ही जिले से सटे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर सहित पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर पर चेकिंग कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!