Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने किया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘‘यू-जीनियस 2.0’’ का शुभारंभ

यूनियन बैंक द्वारा देशभर में 32 स्थानों पर किया जा रहा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

क्विज प्रतियोगिता में 250 स्कूलों के 1000 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 21 अगस्त 2023, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सोमवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘‘यू-जीनियस 2.0’’ का शुभारंभ किया। यूनियन बैंक द्वारा देशभर में 32 स्थानों में इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा, जिसका शुभारंभ आज देहरादून से किया गया। 32 स्थानों से सभी विजेता बच्चों का मेगा फाइनल मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यूनियन बैंक द्वारा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत देशभर के स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज की क्विज प्रतियोगिता में 250 स्कूलों के एक हजार से अधिक बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने यूनियन बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने उपस्थित बच्चों से कहा कि प्रतियोगिता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है और यह हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करती है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करना कभी नहीं छोड़ें। परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता और जीवन में सफलता पाने के लिए परिश्रम बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे त्रिशूल के रूप में अपने अंदर तीन गुण दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्म नियंत्रण और आत्मानुशासन को अवश्य धारण करें। अपने मिशन और लक्ष्य हमेशा ऊंचे और असीमित रखें और उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करें।

राज्यपाल ने कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं। अभी हम आजादी के अमृतकाल में हैं, और हमने प्रण लिया है कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा तो भारत, विकसित भारत, विश्व गुरु भारत और सर्वश्रेष्ठ भारत होगा। इसमें आप सभी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमने बेहद कम लागत में चंद्रयान-3 मिशन का प्रक्षेपण किया है जो जल्दी ही चंद्रमा की सतह में उतरने वाला है। इस प्रकार के ऐतिहासिक समय हम सभी को गर्व की अनुभूति करवाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विश्व में जो प्रतिष्ठा बड़ी है वह हम सभी को गौरवान्वित करती है। आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिख रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने उपस्थित बच्चों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति के विज्ञान को समझना चाहिए। हमें प्रकृति के प्रति गंभीर होने की जरूरत है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिल सके।

इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय निदेशक लोकनाथ साहू ने प्रतियोगिता और बैंक द्वारा सीएसआर के तहत की जा रही गतिविधियो की जानकारी दी। उन्होंने कहा आने वाले समय में पर्वतीय जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यूनियन बैंक स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है आगे भी मिलता रहेगा।

कार्यक्रम में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!